विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोल इंडिया में महाप्रबंधक पदों पर सीधी भर्ती, नवीकरणीय ऊर्जा और ताप विद्युत परियोजनाओं में अवसर

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:25 PM (IST)

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने नवीकरणीय ऊर्जा और ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए ई-8 ग्रेड में तीन महाप्रबंधकों की सीधी ...और पढ़ें

ई-8 ग्रेड में नवीकरणीय ऊर्जा और ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए नियुक्ति।

ई-8 ग्रेड में नवीकरणीय ऊर्जा और ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए नियुक्ति।

HighLights

  1. कोल इंडिया में तीन महाप्रबंधक पदों पर सीधी भर्ती।

  2. नवीकरणीय ऊर्जा, ताप विद्युत परियोजनाओं में नियुक्तियां होंगी।

  3. BCCL में 11 महाप्रबंधकों का तबादला, नए लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में अनुभवी पेशेवरों के लिए महाप्रबंधक बनने का अवसर है। कंपनी ने ई-8 ग्रेड में तीन महाप्रबंधकों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी किया है। इन पदों पर पार्श्व नियुक्ति (लेटरल एंट्री) के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

इसके तहत नवीकरणीय ऊर्जा और ताप विद्युत परियोजनाओं से जुड़े विभागों में नियुक्तियां होंगी। कोल इंडिया ने ऊर्जा के नए क्षेत्रों में अपनी भूमिका बढ़ाने और तकनीकी व प्रबंधकीय क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की है।

कंपनी का जोर पारंपरिक कोयला खनन के साथ नवीकरणीय ऊर्जा और ताप विद्युत परियोजनाओं में भी अपनी क्षमता बढ़ाने पर है। इन नियुक्तियों से संबंधित क्षेत्रों में अनुभवी पेशेवरों की सेवाएं ली जाएंगी।

भर्ती के तहत महाप्रबंधक (ई-8 ग्रेड), नवीकरणीय ऊर्जा के एक पद पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए महाप्रबंधक (सिविल) का एक और महाप्रबंधक (यांत्रिक) का एक पद निर्धारित है। इस तरह कुल तीन पदों पर भर्ती की जाएगी।

बीसीसीएल में 11 महाप्रबंधकों का तबादला

क्रम अधिकारी का नाम पहले कहां थे नई जिम्मेदारी
1 किशोर कुमार सिंह बरोरा क्षेत्र गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक
2 निर्झर चक्रवर्ती सिजुआ क्षेत्र बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक
3 सत्यकाम आनंद गोविंदपुर क्षेत्र झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण में निदेशक (बुनियादी ढांचा)
4 बिष्णु कांत झा कतरास क्षेत्र सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक
5 मणिकांत पांडेय कतरास क्षेत्र में अतिरिक्त महाप्रबंधक कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक
6 जयंत कुमार दास पीबी क्षेत्र ईजे क्षेत्र के महाप्रबंधक
7 दीपक कुमार सिंह गोविंदपुर क्षेत्र में अतिरिक्त महाप्रबंधक पीबी क्षेत्र के महाप्रबंधक
8 एसके गायकवाड़ बस्ताकोला क्षेत्र बीसीसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (समन्वय)
9 अरिंदम मुस्तफी समन्वय विभाग बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक
10 टुनेश्वर पासवान ईजे क्षेत्र अनुसंधान एवं विकास तथा भूविज्ञान विभाग
11 काजल सरकार कुसुंडा क्षेत्र सीवी क्षेत्र के अतिरिक्त महाप्रबंधक

यह भी पढ़ें- दुमका में दरिंदगी: किशोरी के मुंह में लकड़ी फंसाकर की गई थी हैवानियत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा