Move to Jagran APP

Coal India: मौजूदा कंपनी में ही रहेंगे पदोन्नत अधिकारी, कोरोना संकट के मद्देनजर कोल इंडिया प्रबंधन ने लिया निर्णय

Coal India ने ई-5 से ई-6 में पदोन्नत अधिकारियों का स्थानांतरण रद्द कर दिया है। हालांकि पदोन्नति कायम रहेगी। कोरोना संकट के मद्देनजर कोल इंडिया प्रबंधन ने यह निर्णय लिया

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 09:56 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 09:56 PM (IST)
Coal India: मौजूदा कंपनी में ही रहेंगे पदोन्नत अधिकारी, कोरोना संकट के मद्देनजर कोल इंडिया प्रबंधन ने लिया निर्णय
Coal India: मौजूदा कंपनी में ही रहेंगे पदोन्नत अधिकारी, कोरोना संकट के मद्देनजर कोल इंडिया प्रबंधन ने लिया निर्णय

धनबाद, जेएनएन। कोल इंडिया (Coal India) ने ई-5 से ई-6 में पदोन्नत अधिकारियों का स्थानांतरण रद्द कर दिया है। हालांकि पदोन्नति कायम रहेगी। शुक्रवार को जारी आदेश में प्रबंधन ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनकी मौजूदा कंपनी में ही पदस्थापित करने का निर्देश दिया है। हालांकि यह भी कहा है कि मार्च 2021 में इस आदेश पर पुनर्विचार किया जाएगा। कंपनी ने यह निर्णय कोरोना महामारी को देखते हुए लिया है। अधिकारियों को 9 व 10 सितंबर को पदोन्नत किया गया था।

prime article banner

सीएमओएआई ने की थी मांग : कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव ने कोल इंडिया प्रबंधन को 12 सितंबर को पत्र लिखा था। पत्र में मांग की गई थी कि कोरोना संकट के दौरान एक से दूसरी कंपनी में स्थानांतरण ना किया जाए। वजह कि अभी तक केंद्र व राज्य सरकारों ने परिवहन के समुचित साधन मुहैया नहीं कराए हैं। दूसरी बात यह भी अलग-अलग राज्यों में यात्रा के दौरान क्वॉरेंटाइन करने का भी नियम है। व्यापक पैमाने पर अधिकारी क्वारंटाइन हुए तो कंपनी का भी कार्य प्रभावित होगा और वह भी परेशान होंगे। संक्रमित होने का भी खतरा है। परिजन भी भयभीत रहेंगे। सीएमओएआई की मांग के मद्देनजर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

पदोन्नत चिकित्सकों का किया गया पदस्थापन :  बीसीसीएल के ई-5 से ई- 6 ग्रेड में पदोन्नत चिकित्सकों का पदस्थापन किया गया है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट रहे यह चिकित्सक अब डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर हो गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रभार लेने की तारीख से ही इनकी पदोन्नति मानी जाएगी।

यहां हुए नियुक्त : डेप्युटी चीफ मेडिकल ऑफिसर बने चिकित्सकों में डॉक्टर पद्मजा देवी, डॉ. कल्पना साहा, डॉ. उदय कुमार सिन्हा, डॉक्टर झूलन मुखर्जी, डॉ अमिता बागची को केंद्रीय अस्पताल में नियुक्त किया गया है। जबकि डॉ. संजय कुमार दुग्दा कोल वाशरी, डॉ. आरके शर्मा लोदना, डॉक्टर शिष्टा सिन्हा ब्लॉक टू, रेणुका शर्मा कुसतौर आरएच पीबी एरिया, डॉक्टर बृज बिहारी पाठक तीसरा आरएच बस्ता कोला, डॉ. एसके सिन्हा ई डब्ल्यू जोन, डॉक्टर भोलानाथ शेखर ईजे एरिया, मिखायल मुरमू वासरी डिवीजन डिस्पेंसरी में नियुक्त किए गए हैं। विशेषज्ञों में डॉक्टर अनीष कुमार गांधी को केंद्रीय अस्पताल में नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.