Move to Jagran APP

Coal India Bonus 2022: कोयला कर्मियों को मिलेगा 76,500 बोनस, एक तक खाते में जाएगी राशि...

साढ़े सात घंटे चली बैठक के बाद हुआ फैसला 5.5 प्रतिशत बोनस मद में हुई बढ़ोतरी कोल इंडिया के 2.38 लाख कर्मी बीसीसीएल के 38485 कर्मचारियों के खाते में भी आएंगे पैसे कोल इंडिया पर 1830 करोड़ तो बीसीसीएल पर 280 करोड़ का आएगा भार पिछले वर्ष 72500 मिला था।

By JagranEdited By: Atul SinghPublished: Wed, 28 Sep 2022 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 09:14 PM (IST)
Coal India Bonus 2022: कोयला कर्मियों को मिलेगा 76,500 बोनस, एक तक खाते में जाएगी राशि...
बीसीसीएल के 38,485 कर्मचारियों के खाते में भी आएंगे पैसे।

जागरण संवाददाता, धनबाद: कोयला कर्मचारियों को इस वर्ष 76,500 रुपये बोनस (परफार्मेंस लिंक रिवार्ड) मिलेगा। इस बार बोनस में 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को रांची स्थित सीएमपीडीआइएल मुख्यालय में प्रबंधन व यूनियन के साथ हुई साढ़े सात घंटे की बैठक के बाद बोनस पर निर्णय लिया जा सका। इस बैठक की अध्यक्षता बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने की। वहीं कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल वीसी के जरिए बैठक में जुड़े हुए थे। बैठक शुरू होते ही प्रबंधन ने कंपनी स्तरीय स्थिति से अवगत कराते हुए 64 हजार रुपये बोनस देने की बात कही। यूनियन ने एक लाख रुपये की मांग की।

loksabha election banner

कई बार के खींचतान के बाद 76,500 रुपये पर बात बनी। वहीं एक अक्टूबर तक कोयला कर्मचारियों के खाते में बोनस की रकम आ जाएगी। इसके लिए विभिन्न कोयला कंपनियों ने पहले से ही तैयारी कर ली है। कोल इंडिया में बोनस का लाभ 2.38 लाख तो बीसीसीएल में 38,485 कर्मचारियों को मिलेगा। कोल इंडिया जहां बोनस मद में 1,830 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, वहीं बीसीसीएल 280 करोड़ रुपये का भुगतान बोनस के तौर पर करेगा। समझौता होते ही कोयला कंपनियों ने तय राशि फीड कर भुगतान की प्रक्रिया गुरुवार से ही शुरू कर दी है। वहीं पिछले वर्ष कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों को 72,500 रुपये बोनस दिया था।

बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल, कोल इंडिया डीपी विनय रंजन, बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता, ईडी अजय कुमार चौधरी, ईडी वित्त सुनील महेता, एमसीएल डीपी कैशव राव, एनसीएल डीपी मनीष कुमार, एटक के रमेंद्र कुमार, एचएमएस के नाथू लाल पांडेय व एसके पांडेय, बीएमएस के सुधीर घुर्डे व जय नाथ चौबे और सीटू के डीडी रामानंदन आदि मौजूद थे।

वर्जन

बीसीसीएल के 38 हजार कोल कर्मियों को बोनस मिलेगा। कंपनी करीब 280 करोड़ रुपये इस मद में भुगतान करेगी। कोयला श्रमिकों के खाते में एक अक्टूबर तक राशि भेज दी जाएगी।

-- समीरन दत्ता, बीसीसीएल सीएमडी

---कोल इंडिया के 2.38 लाख कोयला कर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा। इस मद में कोल इंडिया 1,830 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। अनुषंगी कोयला कंपनियों को बोनस भुगतान करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

- सुनील मेहता, ईडी वित्त कोल इंडिया

कब               कितना मिला बोनस 

2011 -            21,000

2012 -            26,000

2013 -            31,500

2014 -            40,000

2015 -            48,500

2016 -            54,000

2017 -            57,000

2018 -           60,500

2019 -           64,700

2020 -          68,500

2021 -          72,500

2022-           76,500

कोल इंड‍िया का मुनाफा ग्राफ

                             मुनाफा 

  वर्ष                      राशि करोड़ में

2010-11              -10,867.35

2011-12             - 14,788.20

2012-13             - 17,356.35

2013-14             - 15,111.67

2014-15             - 13,726.70

2015-16             - 14,267.93

2016-17             - 9,281.54

2017-18              - 7,038

2018-19              - 17,463.01

2019-20              - 16,700

2020-21              - 12,500

2021-22              - 17,300


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.