Move to Jagran APP

CMPFO: जम्मू क्षेत्रीय कार्यालय होगा बंद, दिल्ली में शिफ्ट किए जाएंगे कर्मचारी

जम्मू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को बंद करने का काफी दिनों से प्रस्ताव तैयार था। जम्मू कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी और नाै कर्मचारियों को दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 09:41 AM (IST)
CMPFO: जम्मू क्षेत्रीय कार्यालय होगा बंद, दिल्ली में शिफ्ट किए जाएंगे कर्मचारी
CMPFO: जम्मू क्षेत्रीय कार्यालय होगा बंद, दिल्ली में शिफ्ट किए जाएंगे कर्मचारी

धनबाद, जेएनएन। कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) ने जम्मू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया है। बंदी के कर्मचारियों को दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को फिर से खोलकर शिफ्ट किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सीएमपीएफओ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने मुहर लगा दी है। 

loksabha election banner

सीएमपीएफओ मुख्यालय धनबाद के सूत्रों के अनुसार जम्मू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को बंद करने का काफी दिनों से प्रस्ताव तैयार था। शुक्रवार को नई दिल्ली में बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में सहमति बनी। जम्मू कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी और नाै कर्मचारियों को दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए बंद दिल्ली कार्यालय को फिर से खोला जाएगा। दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को अक्टूबर 2018 में बंद कर दिया गया था। 

देश भर में सीएमपीएफओ सदस्यों की संख्या तेजी से घट रही है। इस कारण सीएमपीएफओ की संरचना में बदलाव हो रहा है। दिल्ली कार्यालय को बंद करने का फैसला 6 अगस्त 2017 को सीएमपीएफ ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में लिया गया था। दिल्ली कार्यालय में कोल इंडिया और उनकी अनुषंगी इकाइयों से रिटायर हुए करीब 170 कर्मियों के पेंशन संबधित काम होते थे। वहीं जम्मू में भी इसकी संख्या १५० के आसपास थी। सीएमपीएफ के धनबाद सहित विभिन्न शहरों में 21 कार्यालय हैं। उनमें अधिकारियों और कर्मियों की संख्या 800 के करीब है।

सूत्रों के अनुसार सिंगरेनी कार्यालय को भी हैदराबाद में शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.