धनबाद में सीएम बोले, खेलो इंडिया की मेजबानी करेगा झारखंड
झारखंड के खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को राज्य की खेल पॉलिसी की घोषणा होगी।
धनबाद, जेएनएन। विधायक ढुलू महतो के गांव बाघमारा के चिटाही में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने की लिए मुख्यमंत्री रघुबर दास, खेल मंत्री अमर बाउरी, सांसद पशुपतिनाथ सिंह पहुंचें। यहां आने के बाद सीएम दास ने फाइनल मैच खेल रहे धनबाद फुटबाल अकादमी और पूना महतो फुटबाल टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान ढुलू महतो ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को राज्य की खेल पॉलिसी की घोषणा होगी। झारखंड की भी एक फुटबॉल टीम बनाई की योजना है। पिछले साल सरकार की और से सभी गांव में खेल प्रतियोगिता कराई गई। विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। इस साल सबसे अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उम्मीद है कि 2.13 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे।
सीएम ने की ये घोषणाएं
- चिटाही फुटबाल मैदान बनेगा स्टेडियम
- 2019 में खेलो इंडिया की मेजबानी करेगा झारखंड
- 15 नवंबर को 2.13 लाख खिलाड़ी बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड
- स्थापना दिवस के मौके पर जीतने वाली टीम के लिए होगी कोच की व्यवस्था
- आदिवासियों को पौष्टिक आहार के लिए दिया जाएगा मानदेय
- महिला फुटबॉल टीम का होगा गठन
- विस्थापितों को मिलेगा जमीन का पट्टा
- सहकारिता समिति बनाकर किया जाएगा विस्थापितों का विकास