यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मांगों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर हाइवा एसोसिएशन नाराज
निरसा स्थानीय हाइवा एसोसिएशन की बैठक रविवार को निरसा स्थित कार्यालय में लालू ओझा की अध्य

निरसा : स्थानीय हाइवा एसोसिएशन की बैठक रविवार को निरसा स्थित कार्यालय में लालू ओझा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक माह पूर्व दिए गए मांगों पर अमल नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में कहा कि दामागोड़िया साइडिग से भिगा हुआ कोयले की आपूर्ति की गई। इसके कारण एमपीएल द्वारा हाइवा मालिकों से डैमेज चार्ज काटा गया। डैमेज के रूप में काटे गए राशि का भुगतान ट्रांसपोर्ट इन कंपनी द्वारा किए जाने की बात कही गई थी। अभी तक उस पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने मांग की है कि गाड़ी भाड़ा में 20रुपये की वृद्धि करने, गाड़ी भाड़े का भुगतान समय पर करने, केंद्रीय मार्शलिग यार्ड से कोयला ढुलाई आरंभ करने से पहले हाइवा मालिकों के एसोसिएशन से बात कर भाड़ा निर्धारित करने, सिदरी मार्शलिग यार्ड से खराब कोयला के नाम पर एमपीएल प्रबंधन हाइवा मालिकों से किसी प्रकार की गाड़ी की कटौती नहीं करने, खराब कोयला या कम कोयला के नाम पर हाइवा मालिकों के ऊपर एमपीएल प्रबंधन या ट्रांसपोर्ट द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने आदि शामिल है। बैठक में कहा गया कि आंदोलन की वजह से हाइवा मालिकों को काफी नुकसान होता है। भाड़ा वृद्धि पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसपर भी जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। इसके अलावा हाइवा चालकों को बेवजह परेशान नहीं करने की भी मांग की गई। मांगों पर अमल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में अमल मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, दुर्गाचरण मंडप, पप्पू सिंह, सुभाष वर्णवाल, बिट्टू पांडे, अशोक प्रसाद, दीपांकर, अजय ओझा मौजूद थे।
