Move to Jagran APP

निगम की अनदेखी के बाद झामुमो ने चलाया सफाई अभियान

धनबाद : सफाई कार्य के प्रति निगम द्वारा की जा रही अनदेखी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 09:52 PM (IST)
निगम की अनदेखी के बाद झामुमो ने चलाया सफाई अभियान
निगम की अनदेखी के बाद झामुमो ने चलाया सफाई अभियान

धनबाद : सफाई कार्य के प्रति निगम द्वारा की जा रही अनदेखी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी ने जन सहयोग से रविवार को पुलिस लाइन के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां से कचरा उठाकर कूड़ेदान में डाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर सचिव देबू महतो कर रहे थे।

loksabha election banner

महतो ने कहा कि शहरी क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को लेकर बार-बार निगम प्रशासन को अवगत कराया गया इसके बावजूद भी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा था। लोगों के सहयोग से इसकी सफाई की गई। झामुमो अब सभी 55 वार्ड में सफाई अभियान चलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गंदगी की तस्वीर लेकर कई बार निगम को भेजी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। निगम झंडे का रंग देखकर सफाई कार्य कर रही है। नए नगर आयुक्त ने धनबाद में कार्यभार संभालते ही ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन अब यह काम भी ठंडा पड़ गया है। अब निगम में सफाई की योजनाएं केवल कमरों में बैठ कर बन रही हैं और यहीं से सफाई भी हो रही है। महतो ने कहा कि स्वच्छ भारत के लिए करोड़ों की राशि की नहीं, बल्कि अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में इच्छा शक्ति की आवश्यकता है। इस दम पर धनबाद क्या पूरे झारखंड में साफ-सफाई की जा सकती है। वार्डो की सफाई के लिए अब झामुमो ने कमर कस लिया है। पार्टी कार्यकर्ता वार्डो का भ्रमण करेंगे और जहां भी कचरा होगा, उसकी तत्काल सफाई की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सफाई करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.