पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश ने खारिज किया मुकदमा, धनबाद सिटी एसपी पीयूष पांडेय को राहत
धनबाद के पॉक्सो विशेष अदालत में दायर शिकायतवाद के मुताबिक 3 सितंबर 18 की शाम 4 बजे पीडि़त महिला अपने घर में स्नान कर रही थी। उसी वक्त पुलिसकर्मी जबरन उसके घर में घुस गए।
धनबाद, जेएनएन। सिटी एसपी पीयूष पांडेय, सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी व सरायढेला निवासी रामनाथ सिंह को अदालत से मंगलवार को बड़ी राहत मिली। पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार शर्मा की अदालत ने इन तीनों के विरुद्ध दायर मुकदमे को खारिज कर दिया।
धनबाद के पॉक्सो के विशेष अदालत में दायर शिकायतवाद के मुताबिक 3 सितंबर 18 की शाम 4 बजे पीडि़त महिला अपने घर में स्नान कर रही थी। उसी वक्त पुलिसकर्मी जबरन उसके घर में घुस गए। फिर उसकी तीन वर्ष की पुत्री और महिला को सरायढेला थाना लाकर एक अंधेरे कमरे में रख दिया। थाना प्रभारी ने बुरी नियत से महिला के शरीर से दुपट्टा हटा दिया और उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया। महिला ने आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी एवं रामनाथ सिंह ने उसके सामने उसकी 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने 3 सितंबर 2018 को 12:00 बजे रात से लेकर 4 सितंबर 18 के 3:30 बजे दिन तक उसे और उसकी नाबालिग बेटी को भूखे-प्यासे रखकर प्रताडि़त किया। पीडि़ता ने आरोप लगाया था 7 सितंबर 18 को उसने पूरे घटना की लिखित शिकायत की परंतु सिटी एसपी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।