World Disability Day 2019: दिव्यांग बच्चों ने निकाली रैली, हरी झंडी दिखा अवर न्यायाधीश ने की हाैसलाअफजाई
दिव्यांग बच्चों को अपने को कमजोर नहीं समझना चाहिए। हर दिव्यांग के अंदर कुछ खास विशेषता होती है। ऐसी विशेषता सामान्य बच्चों में नहीं होती है।
धनबाद, जेएनएन। विश्व विकलांगता दिवस पर मंगलवार को बस्ताकोला स्थित जीवन संस्था में दिव्यांग बच्चों ने रैली निकाली। रैली को रैली को धनबाद के अवर न्यायाधीश सह डालसा के सचिव अरविंद कच्छप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सचिव कश्यप ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को अपने को कमजोर नहीं समझना चाहिए। हर दिव्यांग के अंदर कुछ खास विशेषता होती है। ऐसी विशेषता सामान्य बच्चों में नहीं होती है। उन्होंने समाज को भी दिव्यांगों के प्रति रवैया और नजरिया बदलने का आह्वान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध की जानकारी देते हुए कहा कि दिव्यांगों के विकास के लिए भी समस्त सरकारी योजनाओं को दिलवाने में सहायता प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दिव्यांग जनों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। इस माैके पर जीवन संस्था के चेयरमैन अनिल कुमार सिंह, डालसा के रिटेनर अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट, पारा लीगल वालंटियर अभिज्ञान कुमार, हेमराज चौहान, डालसा के अरुण कुमार अनुराग समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी और डालसा के द्वारा जिले के गोविंदपुर प्रखंड बलियापुर में भी विश्व दिव्यांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां लोगों को दिव्यांग और उनको दी जाने वाली सरकारी सहायती की जानकारी दी गई।