बाल सुधार गृह में हड़ताल पर बैठे कैदियों की हालत बिगड़ी, तीन अस्पताल में भर्ती
धनसार बाल सुधार गृह भूदा में भूख हड़ताल पर बैठे पांच सजायाफ्ता बाल कैदियों की हालत शनिवा
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:09 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:09 PM (IST)
धनसार : बाल सुधार गृह भूदा में भूख हड़ताल पर बैठे पांच सजायाफ्ता बाल कैदियों की हालत शनिवार को खराब हो गई। इससे बाल कैदियों में गुस्सा फूट गया। इन लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराने की मांग लेकर बाल सुधार गृह में जमकर हंगामा किया। बाल सुधार गृह के प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर मनमानी करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भूख हड़ताल पर बैठे तीन बाल कैदियों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। दो अन्य बाल कैदियों को जूस पिलाकर बाल सुधार गृह में रखा है।
मालूम हो कि सजायाफ्ता व विचाराधीन बाल कैदियों के बीच तीन दिन पूर्व मारपीट हुई थी। जख्मी दो बाल कैदियों को पीएमसीएच में पुलिस ने भर्ती कराया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें