Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: दो दिन धनबाद में रह जनता का आशीर्वाद लेंगे रघुवर, भाजपा का निरसा पर फोकस

चिरकुंडा से यात्रा शुरू करने के पीछे भाजपा के पक्ष में निरसा विधानसभा क्षेत्र में माहाैल बनाना है। चूंकि अब तक भाजपा को निरसा विधानसभा क्षेत्र में सफलता नहीं मिली है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 11:11 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: दो दिन धनबाद में रह जनता का आशीर्वाद लेंगे रघुवर, भाजपा का निरसा पर फोकस
Jharkhand Assembly Election 2019: दो दिन धनबाद में रह जनता का आशीर्वाद लेंगे रघुवर, भाजपा का निरसा पर फोकस

धनबाद, जेएनएन। झारखंड की सत्ता में वापसी के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। वह जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तीसरे चरण का श्रीगणेश शुभारंभ 14 अक्टूबर को निरसा विधानसभा क्षेत्र के चिरकुंडा में करेंगे। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। झारखंड के विकास के लिए एक बार फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से मत के रूप में आशीर्वाद की मांग करेंगे।

loksabha election banner

अपने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास 14 अक्टूबर को धनबाद आएंगे। वे चिरकुंडा से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे और चुनावी बिगुल फूकेंगे। अपने दो दिवसीय यात्रा में रघुवर दास 14 व 15 अक्टूबर को धनबाद में रहेंगे। चिरकुंडा से यात्रा शुरू करने के पीछे भाजपा के पक्ष में निरसा विधानसभा क्षेत्र में माहाैल बनाना है। चूंकि, अब तक भाजपा को निरसा विधानसभा क्षेत्र में सफलता नहीं मिली है। अबकी चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए भाजपा जोर लगा रही है। इस रणनीति के तहत ही निरसा विधानसभा क्षेत्र के चिरकुंडा को यात्रा शुभारंभ के लिए चयनित किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री 14 को 10:30 बजे निरसा पहुचेंगे। वे चिरकुंडा से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। कलियासोल होते हुए वे बलियापुर में एक सभा को संबोधित करेंगे और सिंदरी होते हुए झरिया विधानसभा में प्रवेश करेंगे। झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए उनका काफिला धनबाद पहुचेगा। परिसदन में रात्रि विश्राम के बाद वे 15 अक्टूबर को धनबाद, केंदुआ-करकेंद होते हुए बाघमारा और टुंडी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र में तीन छोटी और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा की तैयारी जोरों से चल रही है। मंडल अध्यक्षों के साथ बैठकें हो चुकी हैं और वे जन आशीर्वाद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री इससे पूर्व 11 व 12 अक्टूबर को आने वाले थे जिन्हें किसी कारणवश रद कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.