Move to Jagran APP

Dumka By-election से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, शहर के बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता

Chief Minister Hemant Soren झारखंड बनने के बाद इसके विकास की दिशा तय करने वाला कोई ब्लूप्रिंट नहीं बना। उसे बनाया जा रहा है। भरोसा दिलाता हूं कि बदलाव जरूर आएगा।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 07:04 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 07:04 AM (IST)
Dumka By-election से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, शहर के बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता
Dumka By-election से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, शहर के बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता

दुमका, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) तीन दिवसीय दाैरे पर दुमका में हैं। आने वाले दिनों में दुमका विधानसभा उपचुनाव (Dumka By-election) होना है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री दुमका की जनता को साधने में जुटे हैं। उन्होंने सोमवार देर शाम राजभवन में शहर के बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। कहा-  शहरी बेरोजगारों के लिए भी रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता लाया गया है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से उपजे संकट से बाहर निकलने और जनहित में फिर राज्य के हर एक खनिज संपदा पर सेस लगाने को कानून बनाया गया है, ताकि ताकि पैसा आए। इसे विधानसभा के पटल पर पारित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। इसमें वक्त लगेगा। झारखंड बनने के बाद इसके विकास की दिशा तय करने वाला कोई ब्लूप्रिंट नहीं बना। उसे बनाया जा रहा है। भरोसा दिलाता हूं कि बदलाव जरूर आएगा। केंद्र सरकार से अर्थव्यवस्था को लेकर तू-तू मैं-मैं हो रहा है। केंद्र सरकार सरकारी संपत्ति बेचने पर तुली है। यदि यहां कुछ बेहतर प्रबंधन नहीं किया गया तो केंद्र वाली ही स्थिति हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र कि जो वर्तमान आर्थिक स्थिति है वह भविष्य में कितना मदद करेगी बड़ा सवाल है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार बनी और अधिकारियों से सूबे के विकास पर बैठक किया की। पूछा कि यह राज्य किधर जा रहा है तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। एक बड़ा सा अंधकार का गोला दिखा। अब राज्य का नया सवेरा होगा इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। राज्य का मुकुट प्रतीक चिह्न को नए सिरे से लाया गया है। कोरोना का तीन टेस्ट लैब शुरू हो चुका है। दुमका में भी आरंभ हो गया है। मनरेगा के तहत तीन योजनाएं लागू की गई है। शहरी बेरोजगारों के लिए भी रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता  लाया गया है।  मुख्यमंत्री शाम में हेलीकॉप्टर से रांची से सीधे दुमका आए। एयरपोर्ट पर डीआइजी एसपी मंडल, उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी अंबर लकड़ा ने स्वागत किया। मंगलवार को मांझी थान में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.