Move to Jagran APP

Dumka By-election: भाजपा की रणनीति से मुख्यमंत्री की पेशानी पर बल, भाई की जीत सुनिश्चित करने के लिए संभाला मोर्चा

Dumka By-election 3 नवंबर को दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। 1 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अब चुनाव प्रचार के लिए पांच दिन शेष रह गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी की जीत के लिए दुमका में डेरा डाल दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:29 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:29 AM (IST)
Dumka By-election: भाजपा की रणनीति से मुख्यमंत्री की पेशानी पर बल, भाई की जीत सुनिश्चित करने के लिए संभाला मोर्चा
झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में डाला डेरा।

दुमका, जेएनएन। Dumka By-election 3 नवंबर को दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। 1 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अब चुनाव प्रचार के लिए पांच दिन शेष रह गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी की जीत के लिए दुमका में डेरा डाल दिया है। वे सोमवार की शाम दुमका पहुंचे। यहां से उनके छोटे भाई बसंत सोरेन उपचुनाव लड़ रहे हैं। हार-जीत मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। ऐसे में मुख्यमंत्री कोई जोखिम लेना नहीं चाहते हैं।

loksabha election banner

भाजपा की रणनीति से झामुमो महागठबंधन सचेत

झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा के लिए उपचुनाव हो रहा है। पहले दोनों सीटें झामुमो गठबंधन के पास थी। हार-जीत का असर झामुमो महागठबंधन की सेहत पर नहीं पड़ेगा। लेकिन भाजपा की रणनीति से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सचेत हैं। भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बयान दिया है कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई तो झारखंड में सत्ता परिवर्तन होगा। इसे झामुमो गठबंधन जोड़तोड़ की रणनीति के रूप में देख रहा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री कोई जोखिम लेना नहीं चाहते हैं। वह हर हाल में दुमका विधानसभा उपचुनाव जीतना चाहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.