Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: नाैकरी पर सीएम की बड़ी घोषणा; शहीदों के बच्चों की सीधी भर्ती, 2021 होगा नियुक्तियों का साल

झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दाैरान झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो दो लाख युवाओं को सरकारी नाैकरी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव जीत के बाद सोरेन मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए एक साल से ज्यादा हो गए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 08:59 PM (IST)
Jharkhand Politics: नाैकरी पर सीएम की बड़ी घोषणा; शहीदों के बच्चों की सीधी भर्ती, 2021 होगा नियुक्तियों का साल
दुमका में झामुमो के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फोटो जागरण)।

दुमका, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजगार के सवाल पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है  कि यह साल-2021 नियुक्तियों का साल होगा। नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। झारखंड के नाैजवानों को बड़ी संख्या में नाैकरी मिलेगी। निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत नाैकरी आरक्षित होगी। इसके लिए कानून बना रहे हैं। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के बच्चों को सरकार सीधी नौकरी देगी। इसके लिए नियमावली बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का मंगलवार को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो के स्थापना दिवस पर जुटी भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

loksabha election banner

एक पखवारे में शुरू होगी नियुक्तियों की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की सत्ता पर हम नहीं आपलोग बैठे हैं। आपलोग जो सोचेंगे सरकार वही करेगी। कहा कि एक पखवारे के अंदर सरकार विभिन्न विभागों में नियुक्तियां निकाल कर नौकरियां देगी जिसके लिए नियमावली बनकर तैयार है। राज्य में लगने वाले कल-कारखानों में राज्य के 75 फीसद स्थानीय युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग मे नौकरी देने का प्राविधान भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- JMM Foundation Day 2021: झामुमो अध्यक्ष शिबू ने मुख्यमंत्री बेटे हेमंत को दी नसीहत, विकास न हुआ तो जनता नहीं छोड़ेगी

दो लाख लोगों को नाैकरी देने का पूरा करना है वादा

झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दाैरान झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दो लाख युवाओं को सरकारी नाैकरी देने का वादा किया था। इस वादे का विधानसभा चुनाव में असर दिखा। झामुमो गठबंधन की जीत हुई। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। उनके मुख्यमंत्री बने एक साल हो चुके हैं। अब समर्थक चाहते हैं कि सोरेन वादे को पूरा करें। मंगलवार को दुमका में झामुमो का 42वां स्थापना दिवस समारोह था। इसमें झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं का जुटाना हुआ। मुख्यमंत्री ने अपनों के बीच जता दिया कि वह वादे को भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा-यह साल नियुक्तियों को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.