Move to Jagran APP

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel बोले- भाजपा के साथियों में भगदड़ मची है, इसलिए मौसम विज्ञानी भी साथ छोड़ गए

Jharkhand Assembly Election 2019 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि झारखंड भाजपा में भगदड़ मची हुई है। हद तो यह है कि इनके खुद के मंत्री सरयू राय भी ताल ठोक रहे हैं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 05:55 PM (IST)
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel बोले- भाजपा के साथियों में भगदड़ मची है, इसलिए मौसम विज्ञानी भी साथ छोड़ गए
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel बोले- भाजपा के साथियों में भगदड़ मची है, इसलिए मौसम विज्ञानी भी साथ छोड़ गए

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गई है। सूबे में कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाल रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) गुरुवार को धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने सिजुआ स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए रघुवर सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

prime article banner

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा भाजपा के साथियों में भगदड़ मची हुई है। बिहार और केंद्र में एनडीए में शामिल जदयू और लोजपा को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में तो उनका साथ मौसम विज्ञानी भी छोड़ गए। आजसू अलग हो ही गई, लोजपा और जदयू भी इनके विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। हद तो यह है कि इनके खुद के मंत्री सरयू राय भी ताल ठोक रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के परिणाम के बाद देश का मूड बदल रहा है। आज भाजपा झारखंड के घोषणा पत्र में आरक्षण और रोजगार की बात करती है तो बता दे कि पांच साल तक उन्होंने यहां के लोगों के लिए क्या किया? रघुवर दास को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि हाथी को चलते हुए, बड़े तालाब व नदियों में तैरते हुए देखा होगा, लेकिन उड़ते हुए केवल रघुवर को देखे होंगे।

झारखंड में लैंड बैंक बना रही भाजपा : भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में बैंकों को लूटा चुकी भाजपा झारखंड में लैंड बैंक बना रही है। अब इनकी नजर राज्य के गरीब आदिवासियों की जमीन पर है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने राज्य में बंद होते कल-कारखानों और बढ़ती बेरोजगारी के लिए रघुवर सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया।

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर शिवसेना को दिया समर्थन : महाराष्ट्र में राकंपा-शिवसेना-कांग्रेस के गठबंधन पर कांग्रेसी सीएम ने कहा कि शिवसेना को कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर समर्थन दिया है। भाजपा ने शिवसेना के साथ वादाखिलाफी की। इसके बाद वहां एक स्थायी सरकार बनाने की जरुरत थी। हम शिवसेना के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर समर्थन देकर महाराष्ट्र में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।

जलेश्वर महतो को चुनाव जिताने की अपील : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाघमारा से कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो को चुनाव जिताने के लिए जनता से अपील की। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप हाथ को मजबूत करेें। उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों को 25 सौ रुपये क्विंटल धान का मिलेगा। यहां के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ेगा। 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस दौरान मंच पर धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक भी मौजूद थे।

बाघमारा में भाजपा विधायक ढुलू महतो से मुकाबला : बता दें कि कांग्रेस ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को प्रत्याशी बनाया है। महतो लोकसभा चुनाव से पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। जलेश्वर का मुकाबला बाघमारा में भाजपा विधायक ढुलू महतो से है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.