Chhath Puja 2020: विधायक राज ने व्रतियों के बीच बांटी साड़ी, कहा-छठी मइया ने मुख्यमंत्री को दी सद्बुद्धि
विधायक ने राज्य सरकार द्वारा छठ व्रतियों को नदी व तालाब में अर्घ्य देने की छूट का स्वागत किया। कहा कि सरकार का पिछला दिशा निर्देश बेतुका था। इसलिए भाजपा ने इसका प्रबल विरोध किया। छठी मैया ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दी और उन्होंने अपना फरमान वापस लिया।
धनबाद, जेएनएन। विधायक राज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया है। चार दिवसीय त्योहार के पहले दिन उन्होंने धनसार, नई दिल्ली कॉलोनी, कुस्तौर, बीएनआर धौड़ा, मटकुरिया, बेकार बांध, मटकुरिया सहित दर्जनभर जगह पर महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण किया। सिन्हा पिछले 6 वर्ष से छठ के दौरान साड़ी वितरण करते आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान मटकुरिया छठ तालाब का भी दौड़ा किया। वहां के साफ-सफाई का जायजा लिया और जरूरत पड़ने पर उन्हें जानकारी देने की बात कही।
विधायक ने राज्य सरकार द्वारा छठ व्रतियों को नदी व तालाब में अर्घ्य देने की छूट का स्वागत किया। कहा कि सरकार का पिछला दिशा निर्देश बेतुका था। इसलिए भाजपा ने इसका प्रबल विरोध किया। छठी मैया ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दी और उन्होंने अपना फरमान वापस लिया इसका वे स्वागत करते हैं। सिन्हा ने शहर वासियों को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से इस तरह के सहयोग करते रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने नगर निगम व जिला प्रशासन से छठ घाटों तक की सड़कों की सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था करने की मांग की। तालाबों व नदियों किनारे भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान प्रीतपाल सिंह आजमानी, मनोज मालाकार, मंजीत सिंह आदि थे।