राजकीय शोक के बीच धनबाद में केल्विन का हंगामेदार फैंस मीट, बाउंसरों ने दिखाई ताकत तो प्रशंसकों ने काटा बवाल
Aryan Kelvin Fan Meet: धनबाद में राजकीय शोक के बीच सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आर्यन केल्विन की फैन मीट में भारी ...और पढ़ें

Social Media Influencer Aryan Kelvin और कार्यक्रम में बाउंसर व प्रशंसकों के बीच होती झड़प। (फोटो जागरण)
HighLights
राजकीय शोक के दौरान धनबाद में आर्यन केल्विन की फैन मीट।
बाउंसरों और प्रशंसकों के बीच हुई जोरदार धक्का-मुक्की।
कार्यक्रम स्थल पर फैली अव्यवस्था, जूते-चप्पल बिखरे मिले।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण राज्य में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दाैरान रविवार को इंटरनेट मीडिया इंफ्लूएंसर आर्यन केल्विन (Social Media Influencer Aryan Kelvin) फैंस मीट का आयोजन धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में हुआ।

आर्यन केल्विन फैंस मीट के दाैरान जमकर हंगामा भी हुआ। स्टेज की ओर बढ़ रहे प्रशंसकों को रोकने के लिए बाउंसरों ने ताकत का इस्तेमाल किया। जवाब में समर्थकों ने भी बवाल काटा। सीधे कहें तो कार्यक्रम के दाैरान जमकर हंगामा हुआ और अव्यवस्था का आमल देखने को मिला।

कार्यक्रम के लिए धनबाद जिला प्रशासन से पूर्व में ही अनुमति ली गई थी। इस बीच रविवार तड़के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। इसके मद्देनजर राजकीय शोक घोषित हुआ। प्रशासन ने कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी। आयोजनकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि डीजे नहीं बजेगा। इसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम करने की इजाजत दी।

कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। पूरे मैदान में जहां तहां चप्पल और जूते बिखरे हुए थे, कुछ पत्थर चलने की भी बातें सामने आयी, कार्यक्रम में तैनात बाउंसर के साथ प्रशंसकों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि इसके बाद भी कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से संध्या चार बजे से रात सात बजे तक का समय लिया गया था। केल्विन के आने के बाद प्रशंसक कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गए थे। स्टेज पर केल्विन के साथ चढ़ने को लेकर भी धक्का मुक्की हुई।
स्टेज पर चढ़ युवाओं को हटाने के लिए मौजूद बाउंसर ने उन्हें धक्का दिया। स्टेज के चारों तरफ लोहे और बांस से बैरिकेट लगाया गया था। गोल्फ मैदान में अफरा तफरी का माहौल रहा। युवा इधर से उधर दौड़ते देखे गए। पूरे कार्यक्रम में अव्यवस्था रही।
साड़ी, पट्टी और दुल्हे के रूप में दिखे युवा
कार्यक्रम में शामिल होने आए युवाओं का रूप कुछ अलग ही था। एक युवक लाल साड़ी पहन पूरे गोल्फ मैदान में घुमता रहा। जबकि दूसरा युवक दुल्हे के रूप में एक पट्टी लगे युवक के साथ था। ऐसे ही कई युवा अलग-अलग रंग रूप में दिखे।
कार्यक्रम में युवतियों की भी संख्या काफी थी। दो युवक तो अपने पूरे शरीर पर पट्टी लगा कर मैदान में घूम रहे थे। इसी प्रकार से रील बनाने वालों की भी काफी भीड़ थी।
उत्तर प्रदेश और बिहार से आए थे युवा
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धनबाद के अलावा झारखंड के अलग-अलग जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार से भी युवा यहां पहुंचे थे। इनमें आगरा, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों के युवा थे। आगरा से आया हुआ युवक साइकिल से धनबाद पहुंचा था और अपने आप को सबसे बड़ा पागल प्रशंसक बता रहा था।
