Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: आज और कल बरस सकती हैं फुहारें, चक्रवात के कारण इस दिन से चढ़ेगा पारा

Jharkhand Dhanbad Weather Forecast Update अधिकतम तापमान अभी 33 से 34 के बीच है जो शनिवार को 37 डिग्री पर जा सकता है। रविवार से इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 08:55 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: आज और कल बरस सकती हैं फुहारें, चक्रवात के कारण इस दिन से चढ़ेगा पारा
गुरुवार को धनबाद के आसमान में बादलों के पीछे से झांकते सूर्य देवता ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Dhanbad Weather Forecast Update मई के दूसरे हफ्ते में भी धनबाद का मौसम सुहाना है। गर्मी गायब है और धूप छांव के बीच हल्की फुहारें गर्मी से राहत दे रही हैं। गुरुवार को भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश के संकेत दिए हैं। मौसम में आ रहे बदलाव का कारण एक साथ दो सिस्टम का सक्रिय होना है। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की श्रृंखला पंजाब से पश्चिम बंगाल के हिमालयी हिस्से से सिक्किम और हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार तक है। दूसरी ओर पंजाब में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिससे रह रह कर आबोहवा बदल रही है। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

loksabha election banner

शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान अभी 33 से 34 के बीच है जो शनिवार को 37 डिग्री पर जा सकता है। रविवार से इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। तापमान बढ़ने का कारण अरब सागर में आने वाला चक्रवात है। 15 मई के बाद अरब सागर में चक्रवात की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। चक्रवात की ओर जाने वाले गरम बादलों की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

  • 16 मई तक का संभावित तापमान
  • गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 21
  • शुक्रवार अधिकतम 34 न्यूनतम 22
  • शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 23
  • रविवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.