Move to Jagran APP

चाकू की नोक पर बदमाशों ने महिला स्टेशन मास्टर की मां के गले से झपटी चेन, महिलाएं दहशत में Dhanbad News,

शकुंतला देवी सोमवार सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वह बेकारबांध के पास मंदिर गईं। मंदिर से लाैटने के क्रम में सुनसान स्थान पर बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 09:42 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 09:42 AM (IST)
चाकू की नोक पर बदमाशों ने महिला स्टेशन मास्टर की मां के गले से झपटी चेन, महिलाएं दहशत में Dhanbad News,
चाकू की नोक पर बदमाशों ने महिला स्टेशन मास्टर की मां के गले से झपटी चेन, महिलाएं दहशत में Dhanbad News,

धनबाद, जेएनएन। पुलिस की सुस्ती के कारण धनबाद शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह-सुबह जब महिलाएं मार्निंग वाक और मंदिर के लिए घरों से निकलती हैं उसी समय बाइक सवार बदमाश सक्रिय हो जाते हैं। महिलाओं के गले की चेन झपट नाै दो ग्यारह हो जाते हैं। महिलाएं देखती रह जाती हैं। सोमवार सुबह भी बदमाशों ने अपना काम जारी रखा। मंदिर से लाैट रही धनबाद स्टेशन की महिला स्टेशन मास्टर की मां शकुंतला देवी के गले की चेन झपट फरार हो गए।

loksabha election banner

शकुंतला देवी सोमवार सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वह बेकारबांध के पास मंदिर गईं। मंदिर से लाैटने के क्रम में सुनसान स्थान पर बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया। इसके बाद चाकू निकालकर दहशत फैलाया। शोर मचाने पर चाकू मारने की धमकी दी। इसके बाद गले की चेन छीनकर फरार हो गए। शकुंतला देवी के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक चला रहा युवक गुलाबी शर्ट पहने हुए थे।

महिला स्टेशन मास्टर की मां के गले से चेन छिने जाने के बाद मार्निंग वाक करने वाली महिलाएं दहशत में हैं। बेकारबांध तालाब साैंदर्यीकरण के बाद यहां सुबह की सैर करने के लिए बड़ी संख्या में आस-पास की महिलाएं आती हैं। इस घटना के बाद सुबह की सैर करने वाली महिलाएं सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.