मई में होगी CBSE 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
सीबीएसई ने दसवीं की मई में होने वाली सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र 16 ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक दिन पहले ही फरवरी में आयोजित दसवीं के प्रथम चरण का परिणाम जारी कर दिया। अब सीबीएसई ने मई सत्र के दसवीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सीबीएसई ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार इच्छुक छात्र 16 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत लागू टू बोर्ड एग्जामिनेशन पॉलिसी में यह अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा इसी वर्ष मई में होगी।
सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट सिटी कोआर्डिनेटर मदन कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2024-25 के ऐसे छात्र जो कंपार्टमेंट (तीसरा अवसर) श्रेणी में हैं, इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ वो छात्र भी पात्र होंगे जो कंपार्टमेंट में होने के बावजूद मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो सके थे।
आवेदन की तिथि
- बिना विलंब शुल्क : 16 अप्रैल दोपहर 12 से 20 अप्रैल मध्य रात्रि तक
- विलंब शुल्क के साथ : 21 से 22 अप्रैल मध्य रात्रि तक
- शुल्क : 320 रुपये प्रति विषय, तीन विषयों के लिए आवेदन
- विलंब शुल्क : प्रति विषय शुल्क के अलावा प्रति छात्र 2000 हजार रुपये
ऑनलाइन ही होगी पूरी प्रक्रिया
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। पहली परीक्षा के सिलेबस पर आधारित होगी।
बोर्ड ने बताया कि सेकंड बोर्ड परीक्षा का सिलेबस उसी वर्ष की पहली परीक्षा के अनुरूप ही रहेगा। छात्र अधिक जानकारी और आवेदन के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्राइवेट कैंडिडेट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
