गांवों में की जा रही जातिवाद की राजनीति : अशोक मंडल
संस, थापरनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक गुरुवार को कुहंका गांव में हुई।
By Edited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 03:24 PM (IST)
संस, थापरनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक गुरुवार को कुहंका गांव में हुई। सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि गांव में जो विकास कार्य होने चाहिए थे वे नहीं हो सके। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि पूरी तरह दोषी हैं। यहां के जनप्रतिनिधि जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं। मैं किसी पद पर नहीं हूं फिर भी एमपीएल को जमीन पर लाने का काम किया। मेरे प्रयास से जो भी काम हुआ है। वह लोगों को धरातल पर दिखाई दे रहा है। नौजवानों से कहा कि आपलोग साथ दें तो मैं वादा करता हूं कि गांव का विकास तेज गति से होगा। बैठक को पंचायत समिति सदस्य बासुदेव बाउरी, चंदन बाउरी, उत्पल चक्रवर्ती, नान्टू गोस्वामी, बाबू गोस्वामी, कीर्तन मंडल, शंकर मंडल, प्रसेनजित मंडल, दिनेश बाउरी, सुकल बाउरी, माणिक बाउरी, फटिक बाउरी, गजन बाउरी, प्रेमानंद मंडल, शिबू मंडल, बबलू बाउरी, दिनेश बाउरी, जितेंद्र बाउरी, सुरेश मंडल आदि ने संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें