हाइवा ने मारी कार में टक्कर, चार महिलाएं घायल
देवली : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा मोड़ एनएचटू पर मंगलवार की सुबह हाइवा की चपेट में आ जाने से का
देवली : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा मोड़ एनएचटू पर मंगलवार की सुबह हाइवा की चपेट में आ जाने से कार में सवार चार महिलाएं घायल हो गई। हादसे में कार चालक साबिर अली बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद हाइवा छोड़कर चालक फरार हो गया। कार में सवार महिलाएं मुर्गाबनी में सरफुद्दीन अंसारी के मिंट्टी मंजिल से लौट रही थीं।
बता दें कि कार (डब्ल्यूबी 40 यू- 6911) गहिरा मोड़ के समीप एनएच टू पार कर रहा था। तभी गोविंदपुर की ओर से तेज गति में आ रहा हाइवा (जेएच10 एडब्ल्यू- 7262) अनियंत्रित हो गया और कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण कार पलट गई। कार में सवार मैमुन निशा, रजिया खातून, शहनाज बेगम व सगरून निशा घायल हो गई। घायलों में मैमुन एवं रजिया की स्थिति नाजुक बताई जाती है। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों घायल महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सभी महिलाएं जामताड़ा-दुमका रोड की निवासी बताई जाती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। घटना के मृतक के परिजन आक्रोशित होकर हाइवा के टायर की हवा निकाल दी तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाना ले जाने का विरोध करने लगे।