तेतुलमारी में बंद खदान से केबल चोरी, पिट वाटर की आपूर्ति ठप
संस तेतुलमारी शुक्रवार की देर रात चोरों ने तेतुलमारी कोलियरी की एमएपी तीन नंबर बंद भू
संस, तेतुलमारी: शुक्रवार की देर रात चोरों ने तेतुलमारी कोलियरी की एमएपी तीन नंबर बंद भूमिगत खदान को निशाना बनाया और पंपिग कार्य में लगे मोटर पंप से करीब 50 फीट तांबे का केबल काट कर चलते बने। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह पंप आपरेटर खदान के नीचे गए उसके बाद हुई। उसने उक्त जानकारी प्रबंधन को दी। केबल चोरी चले जाने से तेतुलमारी की जीरो सिम कालोनी, टाउनशिप कालोनी, हनुमानगढ़ी कालोनी सहित आसपास के इलाके में पिट वाटर की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे करीब ढाई हजार लोग प्रभावित हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। आपरेटर ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पिट वाटर आपूर्ति करने के लिए खदान के नीचे पहुंचा, वहां देखा कि स्विच क्षतिग्रस्त है और उसमें लगे केबल गायब है।