विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में BSNL 4G नेटवर्क का जबरदस्त विस्तार, नए ग्राहकों के लिए सिर्फ एक रुपये में First Recharge Offer

Published: Sat, 15 Aug 2026 03:42 PM (IST)

BSNL ने धनबाद में स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4G नेटवर्क का विस्तार किया है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

4G नेटवर्क से उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए BSNL ने कर ली तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

4G नेटवर्क से उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए BSNL ने कर ली तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। बीएसएनएल ने दूरसंचार में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। धनबाद में स्वदेशी तकनीक पर आधारित फोर जी नेटवर्क के विस्तार से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है। उक्त बातें बीएसएनएल के महाप्रबंधक बीके झा ने शुक्रवार को बताई।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने पुराने नेटवर्क को अपग्रेड कर फोर जी नेटवर्क में परिवर्तित किया है, जिसके परिणामस्वरूप धनबाद क्षेत्र में 263 और नए फोर जी साइट्स चालू किया गया है। इस विस्तार से मोबाइल नेटवर्क की कवरेज, गति और सेवा गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

जिससे ग्राहकों को बेहतर फोर जी कनेक्टिविटी मिल रही है। डिजिटल भारत अभियान के तहत बीएसएनएल ने दूरदराज के क्षेत्रों में फोर जी नेटवर्क पहुंचाने के लिए 45 नए साइट्स स्थापित किया है।

बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए एक रुपये का विशेष फर्स्ट रिचार्ज (एफआरसी) आफर पेश किया है, जो 12 सितंबर तक वैध है। इस आफर में 24 दिन की वैधता, एक जीबी डेटा और अनलिमिटेड वायस कालिंग का लाभ शामिल है।

इसके अलावा बीएसएनएल ने भारत फाइबर प्लान भी पेश किया है। जिसमें 5,000 जीबी डेटा और 27 ओटीटी प्लेटफार्म का एक्सेस शामिल है। बीएसएनएल की सेटेलाइट फोन सर्विस उन क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी है जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।

बीएसएनएल सेल्फ केयर एप के माध्यम से ग्राहक अपनी सेवाओं का प्रबंधन कर सकते हैं, जिसमें बिल भुगतान, सेवा अनुरोध और शिकायत दर्ज करने की सुविधाएं शामिल हैं। बीएसएनएल ने डिजिटल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।