Move to Jagran APP

Giridih: डोभा में फिसले भाई को बचाने में बहन भी डूबी, दोनों की माैत

प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था जबकि प्रतिभा सबसे बड़ी बेटी थी। इकलाैते बेटे और एक पुत्री की माैत से परिजनों का हाल-बेहाल है। सूचना मिलते ही बच्चों की मां तड़प उठी।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 02:51 PM (IST)
Giridih: डोभा में फिसले भाई को बचाने में बहन भी डूबी, दोनों की माैत
Giridih: डोभा में फिसले भाई को बचाने में बहन भी डूबी, दोनों की माैत

गिरिडीह, जेएनएन। दो बच्चों की मौत डोभा में डूबने से हो गई। दोनों बच्चे भाई-बहन थे। घटना नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोंदलीटांड़ में रविवार को घटी। मृतक दोनों बच्चे हड़ोडीह गांव के रहने वाले थे। एक साथ दो बच्चों की मौत से मां-बाप सहित पूरा परिवार सदमे में है।

loksabha election banner

प्रवासी मजदूर हाड़ोडीह निवासी दशरथ वर्मा खेत में काम करने गोंदलीटांड़ गए थे। उनके साथ 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार व 12 वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी भी थे। पिता खेत में  काम करने में  व्यस्त हो गए। दोनों बच्चे बकरी घुमाने निकले। प्रिंस डोभा के नजदीक गया। पैर फिसलने से प्रिंस डोभा में डूब गया।  भाई को बचाने के चक्कर प्रतिभा भी डोभा में  डूब गई।  इसकी जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों बच्चों को इलाज के लिए बेंगाबाद डा. राजेश पोद्दार के यहां ले गए । वहां से दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। गिरिडीह सदर अस्पताल में चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर घर चले गए ।

इकलौता पुत्र था प्रिंस

प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि प्रतिभा सबसे बड़ी बेटी थी। इन बच्चों की एक और बहन है, जो सबसे छोटी है। इकलाैते बेटे और एक पुत्री की माैत से परिजनों का हाल-बेहाल है। बच्चों के मां को जैसे की घटना की सूचना मिली वह तड़प उठी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.