Covid-19: बाघ में कोरोना की पुष्टि के बाद बोकारो चिडियाघर अलर्ट, पशु-पक्षी भी रहेंगे क्वारंटाइन Bokaro News
देश के चिडिय़ाघर प्रबंधन को यह सलाह दी जाती है कि वे हाई अलर्ट पर रहें। सीसीटीवी कैमरे से पशुओं की चौबीस घंटे निगरानी करें। इनके असहज व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए।
बोकारो, जेएनएन। कोरोना के संक्रमण का खतरा केवल मनुष्यों तक नहीं है। यह उन जानवरों में भी हो सकता है जो कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं। इसे लेकर बोकारो के जैविक उद्यान में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर 24 घंटे पशु-पक्षियों की देखभाल की जाएगी। पूरे समय तक जैविक उद्यान प्रबंधन हाई अलर्ट पर रहेगा।
विदित हो कि झारखंड में बोकारो के अलावा रांची व टाटा में भी चिडिय़ाघर है। केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने न्यूयार्क, अमेरिका के ब्रॉन्क्स चिडिय़ाघर के एक टाइगर हाउस में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद सभी चिडिय़ाघरों को अलर्ट किया गया है। बोकारो को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि न्यूयार्क के ब्रॉन्क्स चिडिय़ाघर के एक टाइगर में कोरोना के संक्रमण पुष्टि हुई है। इसके बाद देश के चिडिय़ाघर प्रबंधन को यह सलाह दी जाती है कि वे हाई अलर्ट पर रहें। सीसीटीवी कैमरे से पशुओं की चौबीस घंटे निगरानी करें। इनके असहज व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। चिडिय़ाघर के कर्मचारी बिना पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट के पशुओं के पास नहीं जाए। बीमार पशुओं को आइसोलेट या क्वारंटाइन किया जाय। कर्मचारियों को पशुओं को भोजन कराते वक्त भी सावधान रहना चाहिए। स्तनपायी पशुओं की देखभाल बेहतर तरीके से की जाए।