गर्भवती को खटिया से बांधकर गर्म तेल उड़ेला
बलियापुर-टुंडी: शीतलपुर गांव के शिशिर पाल की विवाहिता पुत्री मोनिका देवी (22) को टुंड
बलियापुर/टुंडी (धनबाद): शीतलपुर गांव के शिशिर पाल की विवाहिता पुत्री मोनिका देवी (22) को टुंडी महाराजगंज स्थित ससुराल में ससुरालवालों ने दहेज के लिए शरीर पर गर्म तेल उड़ेल हत्या का प्रयास किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गर्दन के नीचे शरीर पर गर्म तेल को डालने से शरीर बुरी तरह से जल गया है। वह दर्द के कारण कराह रही है। घटना बीते तीन जुलाई की है। पीड़िता सात माह की गर्भवती है।
पीड़िता ने टुंडी थाने में ससुरालवालों के खिलाफ दहेज की खातिर प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया शरीर जलने की पुष्टि हुई है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। छानबीन की जा रही है।
घटना के एक सप्ताह बाद 12 जुलाई को मोनिका के ससुरालवालों ने उनके मायकेवालों को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दूसरे दिन 13 जुलाई को पीड़िता के पिता शिशिर व परिवार के अन्य कई सदस्य महाराजगंज पुत्री के ससुराल पहुंचे। जख्मी पुत्री को साथ लेकर शीतलपुर चले आए हैं।
मोनिका के अनुसार पति मनीष कुमार पाल, ससुर कृष्ण कुमार पाल व सास राधा देवी उसे मायके से एक लाख रुपये दहेज स्वरूप लाने के लिए हमेशा दबाव बनाते थे। साथ ही तरह-तरह से उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। बताया कि तीन जुलाई को पति, सास व ससुर ने हाथ-पैर बांधकर चारपाई पर लेटा दिया। इसके बाद गर्म रिफाइंड तेल उनके शरीर पर उड़ेलकर उसे जान मारने का प्रयास किया। वह बुरी तरह से घायल हो गई। इलाज के लिए तत्काल कहीं नहीं ले जाया गया। शाम को ससुरालवालों ने इलाज के लिए गो¨वदपुर के कोलाकुसमा स्थित उसी निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां गर्भवती होने के कारण उनका इलाज पूर्व से किया जाता था। शिकायत में क्या
पीड़िता मोनिका देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह 4 दिसंबर 2017 को टुंडी थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी कृष्णा पाल के साथ ¨हदू रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ससुरालवाले एक लाख रुपये दहेज मांगने लगे। इसके लिए ससुरारवालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन जुलाई को दहेज की मांग को लेकर पति मनीष पाल, सास राधा देवी, ससुर कृष्णा पाल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर खटिया में बांध कर गर्म तेल उड़ेल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।