Move to Jagran APP

रघुवर की घोषणा के बाद भी कैडरों को आइ कार्ड नहीं

धनबाद : केंद्र और राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार बनने के बाद झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की शिका

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 09:20 PM (IST)
रघुवर की घोषणा के बाद भी कैडरों को आइ कार्ड नहीं
रघुवर की घोषणा के बाद भी कैडरों को आइ कार्ड नहीं

धनबाद : केंद्र और राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार बनने के बाद झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत रही है कि उन्हें मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। अपनी सरकार होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर मंत्री, सांसद और विधायक बनने वाले भी भाव नहीं देते हैं। इस पीड़ा को हरने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने करीब ढाई माह पूर्व कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान और आइ कार्ड देने की घोषणा की थी। यह घोषणा भी सरकारी योजनाओं की तरह साबित हो रही है।

loksabha election banner

मिशन-2019 की तैयारी में जुटी भाजपा के सामने झारखंड में कार्यकर्ताओं को साधना भी एक बड़ी चुनौती रही है। अपनी पार्टी की सरकार में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता खुद को अपमानित और उपेक्षित महसूस करते हैं। उनकी शिकायत सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के आचरण से ज्यादा है। चिरकुट और ठेकेदार कहे जाने से कार्यकर्ता ज्यादा आहत हैं। मिशन-2019 को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तरीय प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकर्ताओं ने 22 फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के समक्ष अपनी पीड़ा सार्वजनिक की थी। अपनी उपेक्षा से आहत धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार के सामने खुलकर अपनी पीड़ा सार्वजनिक की थी। उन्होंने कहा था कि सैनिकों का मनोबल गिराकर युद्ध नहीं जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को भावनाओं को खूब सहलाया। कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देने के साथ ही आइ कार्ड देने की घोषणा की थी। कहा था, आइ कार्ड लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों बेरोक-टोक जाएंगे। उन्हें कोई रोकेगा नहीं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कार्यकर्ताओं की बातें नजरअंदाज नहीं करेंगे। ढाई महीने होने को है लेकिन अब तक कार्यकर्ताओं को भाजपा की तरफ से आइ कार्ड नहीं मिला है। ---------------------

झारखंड में करीब 29000 बूथ हैं। भाजपा सभी बूथ कमेटी के अध्यक्षों आइ कार्ड प्रदान करेगी। अध्यक्षों की सूची जिलों से मंगाई गई है। सभी बूथ कमेटी के अध्यक्षों को आइ कार्ड दिया जाना है। इसलिए विलंब हो रहा है।

अनंत ओझा, विधायक सह प्रभारी, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल भाजपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.