धनबाद मेयर पद के लिए संजीव अग्रवाल पर दांव लगा सकती भाजपा!
Jharkhand Nagar Nikay Chunav: झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर न होने के बावजूद भाजपा सक्रिय है। पार्टी ...और पढ़ें

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ संजीव अग्रवाल।
HighLights
धनबाद मेयर पद के लिए संजीव अग्रवाल का नाम तय।
भाजपा झारखंड निकाय चुनावों में समर्थित प्रत्याशी उतारेगी।
48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होगा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसके बावजूद प्रमुख राजनीति दल चुनाव को लेकर रेस हैं। 48 नगर निकाय क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है और 23 फरवरी को मतदान कराए जाएंगे।
झारखंड प्रदेश भाजपा सभी निकायों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाने में लगी है। इसी कड़ी में हर क्षेत्र में पार्टी के वैसे मजबूत नेताओं को समर्थन देने की तैयारी है जिनके चुनाव जीतने की ज्यादा संभावना है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा में धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए संजीव अग्रवाल के नाम पर सहमति बन चुकी है। धनबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय को सोमवार को रांची प्रदेश कार्यालय बुलाया गया है। जहां चुनाव को लेकर रणनीति तय होगी। प्रदेश नेतृत्व रविवार शाम या फिर सोमवार को भाजपा समर्थिक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।
पार्टी एक राय बना कर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। इसका प्रयास जारी है। अगर कोई नामांकन करता है तो उसे वापस कराया जाएगा। संगठन के रीति-नीति , सिद्धांतों के खिलाफ जाने वाले पर कार्रवाई निश्चित होगी। संगठन ग्राउंड पर भी हर स्थिति का आकलन कर रही है। सोमवार तक घोषणा हो जाएगी।-कर्मवीर सिंह, संगठन महामंत्री, भाजपा, झारखंड
