Move to Jagran APP

निरसा में BJP की आत्मघाती राजनीति चरम पर, MP की माैजूदगी में जिप चेयरमैन ने धमकाया Dhanbad News

विधानसभा चुनाव से पहले ही निरसा भाजपा की एकता हर रोज तार-तार हो रही है। सोशल मिडिया पर छींटाकशी के साथ अब भाजपा नेताओं में वाकयुद्ध भी छिड़ गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 09:57 AM (IST)
निरसा में BJP की आत्मघाती राजनीति चरम पर, MP की माैजूदगी में जिप चेयरमैन ने धमकाया Dhanbad News
निरसा में BJP की आत्मघाती राजनीति चरम पर, MP की माैजूदगी में जिप चेयरमैन ने धमकाया Dhanbad News

मैथन, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले निरसा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आत्मघाती राजनीति शुरू हो गई है। बड़े नेताओं की उपस्थिति में भाजपाई रोज सेल्फ गोल दाग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक रणनीति के तहत भाजपाई ही विपक्ष को वाकओवर देना चाह रहे हैं। सांसद पीएन सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की उपस्थिति में रविवार को धनबाद जिला परिषद के अध्यक्ष रोबिन गोराई ने असहज करने वाला बयान दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगर चुनाव में गो तस्करों को समर्थन करने वालों को टिकट मिला तो खुलकर विरोध करूंगा। गांव गांव जाकर हराने का काम करेंगे।
मैथन संजय चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में गोराई के संबोधन के बाद सांसद पीएन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद खत्म कर निरसा विधानसभा सीट को जीतने के लिए ताकत झोंकने की बात कही। महिला नेत्री अनिता गोराई पर अभद्र टिप्पणी करनेवालों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने पुलिस से की। कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी अशोभनीय है। कहा कि सभी मतभेद भुलाकर भाजपा एवं देश के लिए कार्य करें। ताकि आने वाले दिन में राज्य में भाजपा की सरकार बन सके।
समारोह में निरसा विधानसभा से बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा नेता अखिलेश्वर तिवारी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। संचालन डीएन पाठक ने किया। चिनपं अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, जिप अध्यक्ष रोबिन गोराई, मुखिया अनिता गोराई, चंद्रेश्वर भगत, कल्याण सिंह, अनिल यादव, रंजीत मोदी, संजय सिंह, समिता सिंह, मुन्ना सिंह, इरफान अंसारी, दीपा दास, जगबल तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.