Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- राजनीतिक दुर्भावना से ढुलू को परेशान कर रही सरकार Dhanbad News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार विधायक ढुलू महतो को राजनीतिक दुर्भावना से परेशान कर रही है। भाजपा को न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 08:38 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- राजनीतिक दुर्भावना से ढुलू को परेशान कर रही सरकार Dhanbad News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- राजनीतिक दुर्भावना से ढुलू को परेशान कर रही सरकार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हेमंत सरकार विधायक ढुलू महतो को राजनीतिक दुर्भावना से परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती हैं और जाती हैं परंतु राजनीतिक मर्यादाएं नहीं मिटनी चाहिए। भाजपा को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। कानून को अपना काम भी करना चाहिये। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि को पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन है।

loksabha election banner

रविवार को जारी बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन को कानून के हिसाब से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिय। उन्हें राजनीतिक मोहरा नहीं बनना चाहिए। विधायक ढुल्लू महतो एक चुने हुए जन प्रतिनिधि हैं। गौरतलब है कि बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो फिलहाल धनबाद जेल में बंद है। उनपर रंगदारी, यौन उत्पीड़न सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। इसे लेकर कई दिनों तक विधायक फरार रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.