Move to Jagran APP

CAA-NRC के समर्थन में भाजपा की रैली से आधा शहर ब्लॉक, वाहनों को किया डाइवर्ट Dhanbad News

CAA-NRC के समर्थन में भाजपा ने शनिवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक से रैली निकाली। इस रैली में भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी शामिल हुई।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 10:13 AM (IST)
CAA-NRC के समर्थन में भाजपा की रैली से आधा शहर ब्लॉक, वाहनों को किया डाइवर्ट Dhanbad News
CAA-NRC के समर्थन में भाजपा की रैली से आधा शहर ब्लॉक, वाहनों को किया डाइवर्ट Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। एनआरसी, सीएए, एनपीआर के समर्थन में भाजपा ने शनिवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक से रैली निकाली। इस रैली में भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी शामिल हुई। रैली में भाजपा व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वे हाथों में सीएए-एनआरसी के समर्थन में तख्तियां लिए हुए थे। वहीं रैली के कारण आधा शहर ब्लॉक हो गया। इस वजह से रणधीर वर्मा चौक के पास से ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे आम लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

prime article banner

इधर, रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर देश के अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सियासत कर रही हैं। वे देश के लोगों को डराकर वोट की राजनीति कर रहे हैं। हम घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता कानून के बारे में बताएंगे। यह कानून किसी की नागरिकता नहीं लेगा, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए वहां के अल्पसंख्यक भाईयों को नागरिकता देगा। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में सीएए-एनआरसी के समर्थन में तख्तियां लिए हुए थे। 

दूसरी तरफ गोल्फ ग्राउंड दीवार तोड़कर नई दीवार की मरम्मत। इन दोनों वजह से आधा शहर ट्रैफिक की समस्या से परेशान है। रैली के कारण रणधीर वर्मा चौक के पास से ट्रैफिक रोक दिया गया है। यहां पर चौक के किसी भी ओर से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। सभी वाहनों को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ दिया गया है। दूसरी ओर गोल्फ ग्राउंड की दीवार तोड़कर नई दीवार निर्माण के कारण हाउसिंग कॉलोनी जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई है। मुख्य मार्ग जाम रहने से लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। पर अब इस रास्ते के बंद हो जाने से परेशानी और बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.