Move to Jagran APP

कांग्रेस की योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए थी, भाजपा की 125 करोड़ देशवासियों के लिए

जामाडोबा : भाजपा झरिया विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन सोमवार को जियलगोरा गेस्ट हाउस सभागार में हुआ। उ

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 11:18 PM (IST)
कांग्रेस की योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए थी, भाजपा की 125 करोड़ देशवासियों के लिए
कांग्रेस की योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए थी, भाजपा की 125 करोड़ देशवासियों के लिए

जामाडोबा : भाजपा झरिया विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन सोमवार को जियलगोरा गेस्ट हाउस सभागार में हुआ। उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. दिनेशानंद गोस्वामी व सांसद पीएन ¨सह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रो. गोस्वामी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की योजना सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए होती थी। भाजपा की योजना देश के 125 करोड़ लोगों के लिए है। केंद्र सरकार की ओर से 138 योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमे जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना आदि प्रमुख हैं। सांसद ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार हर धर्म के व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। ¨सदरी खाद्य कारखाना पहले दो लाख टन उत्पादन करने वाला था। अब 12 लाख टन क्षमता वाला होगा। इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। 50 वर्षो में जो कांग्रेस की सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया। उससे ज्यादा काम हमारी सरकार ने चार वर्षो में किया है। गरीबों, पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंचाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहीं हैं। कहा कि सरकार जल्द ही गरीबों के इलाज के उपयोग में आनेवाली दवाइयां किस प्रकार सस्ती दर में मिलें। इसके लिए जन औषधि केंद्र खोलने जा रही है।

loksabha election banner

कहा कि विपक्षी लोग यह भ्रम फैलाने में लगे हैं कि भाजपा दलित विरोधी है। अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ¨सह व संचालन स्वरूप भंट्टाचार्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र विश्वकर्मा ने दिया। मौके पर जियाडा के निदेशक स्वतंत्र प्रभार सत्येंद्र कुमार, महावीर पासवान, नितिन भट्ट, संजय झा, पार्षद शिव कुमार यादव, अनुरंजन ¨सह, अरुण जायसवाल, गुड्डू सिंह, सुमन अग्रवाल, रूपा देवी, किरण देवी, अखिलेश ¨सह, उचित महतो, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, राजकुमार अग्रवाल, श्रीराम यादव, अ¨रदम बनर्जी, दिलीप भारती, उमेश यादव, मनोहर ¨सह, राजाराम पासवान, संजीव ¨सह, नौशाद, महिपाल ¨सह, रोहित ¨बद आदि थे। कार्यशाला में भाजपा के 35 मंडल अध्यक्षों ने लिया भाग

जामाडोबा : जियलगोरा गेस्टहाउस सभागार में सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यसमिति की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में धनबाद जिला के 35 मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 12-15 जून तक सभी मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से संपर्क कर सभी बूथों पर यह सुनिश्चित करें कि एक एक बूथ पर 50 परिवार से भेंट कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाओं की जानकारी देंगे। इसकी जानकारी प्रदेश कमेटी को दें। कहा कि दलित आदिवासी बस्ती में ग्राम सभा का आयोजन, बुद्धिजीवियों व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मेलन करें। सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने इलाके में नौ प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.