Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election-2019 : भाजपा की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, टिकट की लाबिंग में जुटे दावेदार

धनबाद भाजपा के तमाम दिग्गज नेचा टिकट के लिए दिल्ली में लाबिंग करने में जुटे हैं। हालांकि पार्टी ने पहले ही तय कर दिया है कि टिकट उसी को मिलेगा जिसमें सीट जीतने का दम होगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 11:11 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election-2019 : भाजपा की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, टिकट की लाबिंग में जुटे दावेदार
Jharkhand Assembly Election-2019 : भाजपा की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, टिकट की लाबिंग में जुटे दावेदार

धनबाद, जेएनएन। भाजपा की राजनीति इन दिनों दिल्ली शिफ्ट हो चुकी है। पार्टी के तमाम दिग्गज नेता टिकट के लिए दिल्ली में लाबिंग करने में लगे हुए हैं। हर कोई अपने पैरोकारों से पैरवी की आस लगाए उनके आगे-पीछे करने में लगे हैं। कुछ तो समर्थकों को भी साथ ले गए हैं। समर्थकों की चांदी कट रही है।

prime article banner

हालांकि पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि टिकट उन्हें ही दिया जाएगा जिनमें सीट जीतने का दमखम हो। कौन विधायक अपने इलाके में कितना लोकप्रिय है, कार्यकर्ताओं पर किसकी पकड़ है, यह जानने के लिए पार्टी पारंपरिक तौर तरीकों पर भरोसा नहीं कर रही। विभिन्न स्तरों पर तकरीबन चार सर्वे पार्टी करा चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश प्रभारी तक ने सर्वे कराए हैं। सर्वे के मिलान पर ही पदाधिकारियों का भी भविष्य सुरक्षित है। लिहाजा पैरवी लगभग नहीं के बराबर है। हालांकि संसदीय समिति में शामिल नेताओं की राय जरूर ली जा रही है।

हर सीट के लिए भेजे गए तीन-तीन नामों पर विचार

सूत्रों की मानें तो गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी राय जानी। इसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने चुनाव समिति की बैठक की। बैठक में प्रदेश द्वारा विधानसभा सीटों के लिए भेजे गए तीन-तीन नामों पर विचार-विमर्श हुआ।

गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के बाद ही होगा प्रत्याशियों पर अंतिम फैसला

हालांकि प्रत्याशियों पर अंतिम फैसला तभी किया जा सकता है, जब गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा कर लिया जाए। इस लिहाज से शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव समिति के साथ बैठक की। इस बीच अपने अपने टिकट की आस लगाए अभ्यर्थी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का चक्कर लगाते रहे।

दावेदारी को विधायक राज, ढुलू समेत कई पहुंचे दिल्ली

धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला महामंत्री संजय झा, अमरेश सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के भी दिल्ली जाने की सूचना है। सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल के भी पुत्र धरनीधर मंडल के साथ दिल्ली कूच करने की खबर है। टिकट की आस लगाए इंद्रजीत महतो भी पहुंचे हुए हैं। बाघमारा विधायक ढुलू महतो, टाईगर फोर्स जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, सत्येंद्र कुमार के भी दिल्ली रवाना होने की सूचना है। मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह, निर्मल प्रधान भी दिल्ली रवाना होनेवालों में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK