Move to Jagran APP

धनबाद भाजपा को जल्द मिलेगा ग्रामीण जिलाध्यक्ष

धनबाद : धनबाद जिला भाजपा को जल्द ही ग्रामीण जिलाध्यक्ष मिलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अध्यक्ष के न

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 10:32 PM (IST)
धनबाद भाजपा को जल्द मिलेगा ग्रामीण जिलाध्यक्ष
धनबाद भाजपा को जल्द मिलेगा ग्रामीण जिलाध्यक्ष

धनबाद : धनबाद जिला भाजपा को जल्द ही ग्रामीण जिलाध्यक्ष मिलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने का दिशा-निर्देश प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल और उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी प्रदेश भाजपा के महामंत्री अनंत ओझा को दिया है। इसके बाद अध्यक्ष के नाम पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है।

prime article banner

संगठन की दृष्टि से धनबाद जिले को दो भाग में बांटने का निर्णय झारखंड प्रदेश भाजपा ने महीनों पहले लिया था। एक ग्रामीण जिला होगा जिसके तहत सिंदरी, निरसा और टुंडी विधानसभा क्षेत्र समाहित होगा। जबकि दूसरा महानगर या शहरी जिला होगा जिसके तहत धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा को रखा गया है। लेकिन, कतिपय कारणों से अध्यक्ष के नाम की घोषणा लटका हुआ था। पिछले दिनों झरिया में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के कार्यक्रम की ग्रामीण क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों ने बहिष्कार किया था। वह ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं होने से निराश और नाराज बताए जाते हैं। जिले में भाजपा संगठन को सक्रिय करने के लिए जल्द से जल्द ग्रामीण जिला कमेटी गठित करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संगठन महामंत्री और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी को अध्यक्ष का मामला जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया है। इसके बाद अध्यक्ष चयन की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश ने जिला से अध्यक्ष के लिए तीन संभावित नामों की सूची मांगी है। तीन में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए तीन नामों पर विचार किया जा रहा है। पहला-जिला भाजपा के महामंत्री राम प्रसाद महतो। दूसरा-पूर्व जिला परिषद सदस्य मन्नु तिवारी। तीसरा-किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनारायण सिंह। तीनों में से किसी एक के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। --------------------

धनबाद जिला भाजपा संगठन को दो भाग में बांटा जा चुका है। जल्द ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

अनंत ओझा, महामंत्री, झारखंड भाजपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.