Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण को मोदी सरकार गंभीर : अपर्णा

चिरकुंडा : महिला सशक्तीकरण को लेकर भाजपा चिरकुंडा नगर मंडल महिला मोर्चा ने पुष्पा लॉज में महिला सम्म

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 10:08 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण को मोदी सरकार गंभीर : अपर्णा
महिला सशक्तीकरण को मोदी सरकार गंभीर : अपर्णा

चिरकुंडा : महिला सशक्तीकरण को लेकर भाजपा चिरकुंडा नगर मंडल महिला मोर्चा ने पुष्पा लॉज में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता व मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशा पांडे उपस्थित थीं। अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और नरेन्द्र मोदी व रघुवर दास द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण योजनाओं का लाभ हर महिलाओं को दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने में महिलाओं का योगदान पर प्रकाश डाला। आशा पांडेय ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए जनधन योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाौं चला रही हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने किया व संचालन महामंत्री संजय गुप्ता ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने में रीना चक्रवर्ती, अनु कर्मकार, हरजीत कौर, तुलसी विश्वकर्मा, शिवाली हाजरा थी, जबकि सफीर खान, दीपा दास, दुर्गा देवी, काशी साव, बबूल पटेल, रामजी पांडेय, विस्तारक श्रीराम ¨सह मुंडा, रवि चौरसिया, मुकेश साव, विवेक मोदक, राज मिश्रा, प्रसाद गोराई, अंजलि बाउरी, अनुपमा देवी, बबीता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.