Move to Jagran APP

Jharkhand: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने झारखंड में ' पैसा दो काम कराओ' की संस्कृति हावी होने का जड़ा आरोप, कहा-हेमंत सरकार से ठगा महसूस कर रही जनता

झारखंड की जनता पिछले नौ माह में ही गठबंधन सरकार से उब गई है। सराकर के काम से जनता नाखुश है। हेमंत सरकार मे भ्रष्ताचार चरम पर है। पैसा दो और काम करावो की संस्कृति पूरी तरह हावी हो गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 07:17 PM (IST)
Jharkhand: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने झारखंड में ' पैसा दो काम कराओ' की संस्कृति हावी होने का जड़ा आरोप, कहा-हेमंत सरकार से ठगा महसूस कर रही जनता
धनबाद के गोविंदपुर में मीडिया से बात करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास।

गोविंदपुर, जेएनएन। भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड की हेमंत सरकार पर हमलावर हैं। वह नए-नए आरोपों के हथियार के साथ रोज हमले कर रहे हैं। उन्होंने हेमंत सरकार पर कोरोना काल में पैसे के लिए ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल खेलने का गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड में पैसा दो और काम कराओ की संस्कृति परी तरह हावी हो चुकी है।

loksabha election banner

पैसे के लिए झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चरम पर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार से ठगा महसूस कर रही है। गरीबों को साल मे 72 हजार रुपये देने और पांच लाख बेरोजगार नौवजवानो को नौकरी देने का वादा खोखला साबित हुआ है। वर्तमान झारखंड सरकार सभी मोर्चो पर फेल हो रही है। झूठे वादों के सहारे सरकार बनाने वाले कोरोना काल में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल खेल रहे हैं। संताल परगना दाैरे से रांची जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को गोविंदपुर स्थित नन्दलाल अग्रवाल प्रतिष्ठान में मीडिया से मुखातिब थे। कहा कि विपक्षी पार्टियो ने 2019 के चुनाव मे जनता को गुमराह कर वोट ले लिया ।

हेमंत सोरेन जनता की पीड़ा नहीं समझ सकते

झारखंड की जनता पिछले नौ माह में ही गठबंधन सरकार से उब गई है। सराकर के काम से जनता नाखुश है।  हेमंत सरकार  मे भ्रष्ताचार चरम पर है। पैसा दो और काम करावो की संस्कृति पूरी तरह हावी हो गई है।  कहा कि अनुसूचित जिलो मे उनकी सरकार ने मूलवासी और आदिवासी को थर्ड एंव फोर्थ क्लास की नौकरी दस वर्षो तक आरक्षित किया था। परंतु सरकार द्वारा न्ययलय में अपना पक्ष सही तरीके से नही रखने के कारण उन जिलो के शिक्षक आज सड़क पर आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबो का दर्द कोई गरीब ही समझ सकता है। जिन्हें विरासत मे राज मिली हो वे भला गरीब जनता की पीड़ा क्या समझेगा। 

दुमका और बेरमो उपचुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि  बेरमो व दुमका उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इससे पूर्व गोविंदपुर साहेबगंज रोड स्थित पाथुरिया मोङ के समीप विधायक इन्द्रजीत मह्तो की अगुवाई में दास का स्वागत किया गया। इस अवसर पर धनबाद के पूर्व  मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, संजीव अग्रवाल, शम्भुनाथ अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, संयोजक बमबम साव, अमरदीप सिंह, बलराम साव, महेश महतो, दिनेश मंडल, संतलाल प्रमाणिक, राजकिशोर महतो, अल्पना मुखर्जी, सुभाष गिरि आदि उपस्थित थे।

सिंह मैंशन में रागिनी के किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद पहुंचने पर सिंह मैंशन पहुंचे। यहां पर भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने स्वागत किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.