Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने झामुमो गठबंधन पर साधा निशाना, झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया, मुख्यमंत्री निभाएं चुनावी वादा

Jharkhand Politics भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया ने कहा है कि झारखंड में नारी सुरक्षा के मुद्दे पर हेमंंत सोरेन सरकार फेल है। प्रदेश में उग्रवाद सर उठाने लगा है। दिनदहाड़े अपराधी कहीं भी गोली चला रहे हैं। कई मामलों में उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 08:27 AM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 08:31 PM (IST)
Jharkhand Politics: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने झामुमो गठबंधन पर साधा निशाना, झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया, मुख्यमंत्री निभाएं चुनावी वादा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, बोकारो। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद दिलीप सैकिया ने झारखंड की हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता से झूठ बोलकर प्रदेश में झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनी है। अब जनता अपने निर्णय पर पछता रही है। दो वर्ष पूरा होने वाले हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री पूर्व की रघुवर सरकार द्वारा किए गए काम का ही फीता काट रहे हैं। पांच वर्ष की भाजपा सरकार ने जो विकास का काम प्रारंभ किया था, उसको विनाश के रास्ते पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पहुंचा रही है। प्रदेश में सिंडिकेट का शासन है। बिना सिंडिकेट के मर्जी के राज्य में एक काम नहीं हो रहा है।

loksabha election banner

2024 में पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार

सैकिया शनिवार को बोकारो में थे। उन्होंने दैनिक जागरण से बीतचीत करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश की सरकार फेल है। प्रदेश में उग्रवाद सर उठाने लगा है। दिनदहाड़े अपराधी कहीं भी गोली चला रहे हैं। कई मामलों में उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल है। प्रदेश की सरकार में आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए खतरनाक तत्व सर उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हम चुनाव हारे नहीं, बल्कि हमें अपेक्षा से कम वोट मिले। पर हम निराश नहीं हैं। हम गलतियों को सुधारेंगे। 2024 में फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार झारखंड में बनेगी। जनता अभी से मन बना चुकी है।

भारत हिंदू राष्ट्र

सैकिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र लक्ष्य देश को मजबूत करना है, ना कि किसी व्यक्ति को। कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है। हिंदुत्व किसी दूसरे धर्म को प्रभावित करना नहीं, बल्कि बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। भारत में रहने वाले लोग हिंदू हैं, फिर चाहे वह किसी भी देवी-देवता की पूजा करते हों। हिंदुत्व समग्रता का नाम है। सबका साथ, सबका विकास ही हिंदुत्व का अवधारणा है। बताया कि झारखंड में भाजपा के कार्यकर्ता इस सरकार को जनविरोधी निर्णय नहीं लेने देंगे। हम लोकतांत्रिक ढंग से सरकार के जनविरोधी फैसले को रोकने का काम करेंगे। साथ ही जनता के लिए विकास के काम मिलकर करेंगे। मौके पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पार्टी के जिला अध्यक्ष भरत यादव, महामंत्री संजय त्यागी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.