Move to Jagran APP

Unnao MP Sakshi Maharaj: भाजपा सांसद साक्षी महाराज आज आएंगे गिरिडीह, होम क्वारंटाइन की अनिवार्य शर्त से मिली छूट

सांसद साक्षी महाराज को पिछली बार गिरिडीह से लौटने के दौरान जिला प्रशासन ने रोक दिया था। उन्हें वहां से वापस लाकर शांति भवन आश्रम गिरिडीह में क्वारंटाइन किया गया था। इस लेकर खूब सियासी हंगामा मचा था। बाद में राज्य सरकार ने उन्हें क्वारंटाइन से छूट दी थी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 09:14 AM (IST)
Unnao MP Sakshi Maharaj: भाजपा सांसद साक्षी महाराज आज आएंगे गिरिडीह, होम क्वारंटाइन की अनिवार्य शर्त से मिली छूट
Unnao MP Sakshi Maharaj उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज। (फोइल)

गिरिडीह, जेएनएन। Unnao MP Sakshi Maharaj उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज मंगलवार की सुबह दिल्ली से गिरिडीह पहुंचेंगे। राज्य सरकार ने उन्हें होम क्वारंटाइन की अनिवार्य शर्त से छूट दी है। वे मंगलवार की शाम को ही वापस दिल्ली लौट जाएंगे। बता दें कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिनों की होम क्वारंटाइन की अनिवार्य शर्त है।

loksabha election banner

भाजपा सांसद को पिछली बार गिरिडीह से लौटने के क्रम में जिला प्रशासन ने पीरटांड़ में रोक दिया था। उन्हें वहां से वापस लाकर शांति भवन आश्रम गिरिडीह में क्वारंटाइन किया गया था। इस लेकर रांची से दिल्ली तक हंगामा मच गया था। बाद में उनके आवेदन पर सरकार ने उन्हें क्वारंटाइन से छूट दी थी। इसके बाद ही वे वापस दिल्ली लौट सके थे। इस बार सांसद साक्षी महाराज ने आने से पहले ही झारखंड सरकार के पास क्वारंटाइन से छूट के लिए आवेदन दिया है जिसे मंजूर कर लिया गया।

साक्षी महाराज ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया कि गिरिडीह के मकतपुर में उनका आश्रम शांति भवन है। वहां उनकी 94 वर्षीय बीमार मां रहती है। उनसे मिलने वे प्रत्येक माह गिरिडीह आते हैं। कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस से वे बुधवार की सुबह धनबाद में उतरेंगे। वहां से गिरिडीह आश्रम आएंगे। बुधवार की शाम को ही वे कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली लौट जाएंगे। उनका दौरा व्यक्तिगत है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.