Move to Jagran APP

जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ी, भेजी गई डॉक्टरों की टीम Dhanbad News

जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की टीम जेल भेजी गई है। बता दें कि विधायक को कई तरह की गंभीर बीमारी है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 04:03 PM (IST)
जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ी, भेजी गई डॉक्टरों की टीम Dhanbad News
जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ी, भेजी गई डॉक्टरों की टीम Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। जेल में बंद भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई है। उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की टीम जेल भेजी गई है। हालांकि, संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना जेल प्रबंधन ने अभी तक कोर्ट को नहीं दी है।

prime article banner

रिपोर्ट के अनुसार, झरिया विधायक संजीव सिंह को कई तरह की बीमारी है, जिससे वह हमेशा परेशान रहते हैं। जेल प्रशासन ने कई बार विधायक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भी भर्ती कराया है। विधायक को नींद न लगने और भूलने की बीमारी है। इससे वें हमेशा तनाव में रहते हैं। सीने और पेट में भी दर्द उठता रहता है। रात के समय जब पेट या सीने का दर्द उठता है तो वह सो नहीं पाते हैं।

गौरतलब है कि नौ अगस्त को धनबाद कोर्ट में पेशी के दौरान ही संजीव सिंह दर्द से कराह रहे थे। जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे ने नोटिस कर लिया था। कोर्ट ने जेल प्रबंधन से विधायक की स्वास्थ्य रिपोर्ट तलब किया थी। उनके स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड भी गठित की गई है। 

इधर, हाल ही में धनबाद जेल अधीक्षक ने जिला प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा था। जेल अधीक्षक ने लिखा था कि धनबाद जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें तत्काल बेहतर इलाज की जरूरत है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को इस बार झरिया से अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, संजीव सिंह ने निर्दलिय नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन चुनाव आयोग ने उसे रिजेक्ट कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.