विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भू-धंसान और अवैध खनन का मामला: रागिनी सिंह ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी से की शिकायत, धनबाद आएगी मंत्रालय की टीम

Published: Sat, 12 Sep 2026 05:53 AM (IST)

Jharia MLA Ragini Singh ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी से धनबाद के खनन क्षेत्रों में भू-धसान, अवैध खनन और हेवी ब्लास्टिंग की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

नई दिल्ली में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को ज्ञापन साैंपतीं रागिनी सिंह। (फोटो साैजन्य)

नई दिल्ली में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को ज्ञापन साैंपतीं रागिनी सिंह। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. भू-धसान और अवैध खनन की शिकायतों पर विधायक ने उठाई आवाज।

  2. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

  3. प्रभावित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास और मुआवजे पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)।भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने झरिया समेत धनबाद जिले के विभिन्न खनन क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं और अवैध व अनधिकृत खनन की शिकायतों का मामला केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी के समक्ष उठाया। 

 

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्रालय की टीम को जल्द धनबाद भेजकर खनन क्षेत्रों की वस्तुस्थिति का जायजा लेने और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

उन्होंने खनन क्षेत्रों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग की। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी सौपा। विधायक ने कहा कि भू-धसान के कारण कई क्षेत्रों में लोगों के घर प्रभावित हो रहे हैं और मकानों में दरारें आने की शिकायतें मिल रही हैं।

अवैध अथवा अनधिकृत खनन से भूगर्भीय स्थिति पर पड़ने वाले प्रभाव की तकनीकी जांच आवश्यक है। जहां नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हो वहां जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। रागिनी सिंह ने झरिया में हेवी ब्लास्टिंग का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग से आसपास के घरों में कंपन और दरारों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने ब्लास्टिंग के निर्धारित मानकों, सुरक्षा प्रावधानों और निगरानी व्यवस्था की जांच कराने का आग्रह की। 

भू-धंसान प्रभावित परिवारों के सुरक्षित और शीघ्र पुनर्वास की मांग करते हुए कहा कि असुरक्षित घरों में लोगों को रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही प्रभावित रैयतों की जमीन, मकान और आजीविका से जुड़े मामलों की समीक्षा कर उचित मुआवजा व पुनर्वास सुविधा देने की मांग की।

झरिया की विधायक ने कहा कि भू-धसान की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए खनन, अवैध खनन की शिकायत, ब्लास्टिंग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संभावित संबंध की विशेषज्ञों से जांच जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्रालय की टीम को जल्द धनबाद भेजकर खनन क्षेत्रों की वस्तुस्थिति का जायजा लेने और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।