Move to Jagran APP

भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प

संस कालूबथान कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के पंचेत मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सेरू की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 06:51 PM (IST)
भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प
भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प

संस, कालूबथान : कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के पंचेत मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सेरू सहिस की अध्यक्षता में रविवार को गुलियाडीह मध्य विद्यालय के समीप कालीमंदिर में अनुसूचित जाति मोर्चा की नई कार्यसमिति की बैठक हुई। शुभारंभ डा. भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने अपना अपना वक्तव्य रखे। विधायक ने संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार विफल है। बड़े बड़े वायदे कर लोगों से वादा खिलाफी कर रहा है। आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाई जा रही है। उन्होंने जनता से अपील किया कि वैक्सीन लगाए और मास्क जरूरत पहने। लोगो की सुविधा के लिए कालीमंदिर परिसर में शेड निर्माण कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परेश चंद्र दास ने किया। बैठक में निरसा विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता, चिरकुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डबलू बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, पंचेत मंडल अध्यक्ष बापी दे, पंचेत मंडल अध्यक्ष बापी दे, अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष परेश चंद्र दास, प्रदीप बाउरी, बंदना बाउरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, लाल मोहन मुखी, भीम आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.