व्यसायियों के पक्ष में उतरी भाजपा, आंदोलन की दी चेतावनी
झरिया झरिया के व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कतरास मोड़ भाजपा कार्यालय मे
झरिया : झरिया के व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कतरास मोड़ भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मुख्य रूप से शामिल थी। व्यवसायियों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही केंद्र सरकार के निर्देश का पालन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने कई सामानों की दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया है। वहीं कपड़ा, जूता-चप्पल व कॉसमेटिक आदि दुकानों को खोलने की अनुमति राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने नहीं दी है। इससे काफी परेशानी हो रही है। रागिनी ने कहा कि राज्य सरकार इन व्यवसायियों की समस्याओं को जल्द दूर नहीं की तो आंदोलन के लिए मजबूर होना होगा। झरिया में बिजली, पानी व सड़क की समस्या से भी लोग परेशान हैं। राज्य सरकार को इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, उपेंद्र गुप्ता, नरेश अग्रवाल, रवि जाम, दीपक तुलस्यान, धर्मवीर प्रसाद, राजेश तुलस्यान, गोपाल मित्तल, प्रेम संघई, मो. जैद, कुणाल केसरी, पवन अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, अनिल केसरी, विक्की अग्रवाल आदि थे।
....
झरिया विधायक पर साधा निशाना :
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बैठक के दौरान कहां कि हाल के दिनों में बंगाली कोठी में हुई मारपीट के बाद विधायक द्वारा लगातार हमारे समर्थकों के बीच डर का माहौल बनाया जा रहा है। झरिया पुलिस पर दबाव बनाकर एकतरफा संगीन धारा लगाकर उनपर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रशासन से अपील है कि मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई करें।