दो नंबरी है भाजपा और सत्ता में बैठे लोग: बाबूलाल मरांडी
धनबाद परिसदन में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद भी दो नम्बरी काम में संलिप्त हैं।
धनबाद, जेएनएन। 2014 में जनता के बीच जो वादा किया उसे न करके भाजपा और सत्ता में बैठे लोगों ने अपना काम निकाला। सारे दो नंबर के काम किए। धनबाद इसका उदाहरण है। कोयला तस्करी सरकार और उनके लोगों के संरक्षण में हो रही है। यह बातें सोमवार को धनबाद परिसदन में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद भी दो नम्बरी काम में संलिप्त हैं। इसका प्रमाण है कि धनसार साइडिंग से बीते जनवरी माह से ही कोयला उठाव नही हो रहा है।
मरांडी ने कहा कि राज्य में पानी, बिजली, रेल और कॉलेज की चिंता सरकार को नही है। सभी केवल अपनी कमाई की जुगाड़ में हैं। राज्य सरकार के खजाने में कर्मचारियों और विकास कार्यों के लिए पैसा नही है, लेकिन भाजपा नेताओं के घर भरे हुए हैं। राज्य में ठंड से अब तक आठ लोगों की जान चली गई, लेकिन कम्बल वितरण नही जो पाया है। राज्य बनाने के बाद पहली बार इतनी कमजोर सरकार बनी है। जमीन पर कुछ नही और मुख्यमंत्री चौपाल लगा रहे हैं। कालबेर का परिणाम ने राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू कर दी है।
राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल ने कहा कि 2019 नजदीक है। माह गठबंधन की तैयारी चल रही है। सीटों को लेकर उनकी राय साफ है। जहां से जो उम्मीदवार जीत सकता है है जिताया जा सकता है, उसे चुनाव लड़ाया जाए। इस बार भाजपा को चलता करना है।