Move to Jagran APP

धान खरीदारी में देरी को लेकर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

कतरास भाजपाइयों ने धान खरीदारी में देरी व समर्थन मूल्य नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 08:22 PM (IST)
धान खरीदारी में देरी को लेकर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
धान खरीदारी में देरी को लेकर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

कतरास : भाजपाइयों ने धान खरीदारी में देरी व समर्थन मूल्य नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को कतरास, तोपचांची, जोगता, महुदा, भटमुड़ना में मुख्यमंत्री हेमंत सरकार का पुतला दहन किया। कतरास थाना चौक पर भरत शर्मा, प्रिस शर्मा, कंचन चौरसिया, सूर्यदेव मिश्र, प्रकाश राम गुप्ता, हरि प्रसाद अग्रवाल, बमबम शर्मा, मुकेश झा, बबलू बनर्जी, धर्मेंद्र गुप्ता, कैलाश हाड़ी विवेक हजारी आदि शामिल थे।

prime article banner

तोपचांची: भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोपचांची हटिया मैदान से जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी सुभाष चौक पहुंचे और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। धान खरीददारी शीघ्र शुरु नही होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दिया। मौके पर राजेश चौधरी, आशुतोष पाल, रामनरायण भगत, निवास तिवारी, रणवीर चौबे, कविता बर्णवाल, संगीता बास्के, राजेश पांडे, गोपाल पांडे, सोना साव, पप्पू तिवारी, पिटू चौधरी आदि शामिल थे।

-------

सिजुआ: भाजपाइयों ने शुक्रवार को जोगता मोड़ तथा भटमुरना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। राकेश सिंह, राजेश सिंह उर्फ पप्पू, अनिल मिर्धा, सूरज महतो, प्रदीप मल्लाह आदि मौजूद थे।

====

महुदा: महुदा बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। शेखर सिंह, जितेन रवानी, लखी मोहली, रंगललाल रवानी, हिमांशु शेखर रवानी, अजय दास, अनिल कुमार, निर्मल ठाकुर, समीर पांडेय, राजकुमार सिंह, शंकर रजक, नेपाल यादव, अविनाश पाठक, घनश्याम महतो आदि शामिल थे।

===========

राजगंज: युवा समर्पण चौक पर मुख्य मंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में रमेश महतो, राजेश चौधरी, संजीत सिंह, सुकदेव प्रमाणिक, शिव प्रसाद वर्मा, गौतम साव, अजय सहानी, राजू रजक, प्रदीप वर्मा, मनोज वर्मा, संजय मंडल, विक्रम ठाकुर, अमरेश पासवान आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.