Move to Jagran APP

किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, विधायक प्रतिनिधि बोले- ओछी राजनीति करना बंद करे भाजपा

पतना प्रखंड में आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमिता तिवारी ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं तो वे इस्तीफा दें।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 08:28 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, विधायक प्रतिनिधि बोले- ओछी राजनीति करना बंद करे भाजपा
किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में बाटा चौक पर सीएम का पुतला दहन करते भाजपा नेता।

साहिबगंज, जेएनएन। पतना प्रखंड में आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमिता तिवारी ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं तो वे इस्तीफा दें। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और वे मौन हैं। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री के विधानसभा के क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि इस क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। वे लोग असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिले में अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सड़क पर उतरेगी।

loksabha election banner

रमिता तिवारी ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, इस घटना को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास यादव ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपितों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, गणेश तिवारी, प्रमोद पांडेय, पंकज चौधरी, मनोज पासवान, चन्द्रभान शर्मा, प्रकाश पंडित, अनिमेष सिन्हा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ओछी राजनीति करना बंद करे भाजपा : भाजपा ओछी राजनीति करना बंद करे। यूपी के हाथरस कांड को लेकर भाजपा के मुंह में ताला गया था। वहीं, झारखंड में कैंडल मार्च, यह दोहरी नीति नहीं चलेगी। भाजपा की दोहरी नीति को झारखंड की जनता पहचान चुकी है। हेमंत सरकार इस तरह के घिनौने कार्य करने वालों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ये बातें बरहेट के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने दूरभाष पर कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की हर माता व बहन की सुरक्षा के लिए सरकार अपने दायित्व का निर्वहन करेगी। अस्मिता से खिलवाड़ करने वाला हर आरोपित सलाखों के पीछे होगा।

पीड़िता के परिजनों से जाकर मिले भाजपा नेता, हमें कोई ऐतराज नहीं : पंकज ने कहा कि पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि पीड़िता के परिवार को न्याय मिलेगा। सरकार और प्रशासन पीड़िता परिवार के साथ है। भाजपा को कहता हूं कि वह जाए और पीड़िता के परिजनों से मिले हमें कोई ऐतराज नहीं है। ऐसी घटना की निंदा करता हूं। भाजपा के बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास सहित अन्य नेताओं की ओर से कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि हम कितने पाक साफ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.