Move to Jagran APP

विधायक को धमकी देकर फंस गए भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक, पुलिस पड़ी पीछे Dhanbad News

विधायक अरुप चटर्जी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने तथा उन्हें जान मारने की धमकी देने के आरोपी भाजपा नेता संजीव कुमार सिन्हा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 12:19 PM (IST)
विधायक को धमकी देकर फंस गए भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक, पुलिस पड़ी पीछे Dhanbad News
विधायक को धमकी देकर फंस गए भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक, पुलिस पड़ी पीछे Dhanbad News
निरसा, जेएनएन। MCC विधायक अरुप चटर्जी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ धनबाद जिला के सह संयोजक संजीव सिन्हा फंस गए हैं। उनके खिलाफ विधायक के समर्थकों ने निरसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद सिन्हा के पीछे पुलिस पड़ी है। वह भूमिगत हो गए हैं।

निरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुप चटर्जी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने तथा उन्हें जान मारने की धमकी देने के आरोपी भाजपा नेता संजीव कुमार सिन्हा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। छापामारी के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। निरसा पुलिस मंगलवार की रात बेलचढ़ी स्थित भाजपा नेता के घर के समीप से सिन्हा की कार जब्त कर निरसा थाना ले आई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.