Positive India: प्रदीप संथालिया ने पीएम फंड में दिए 21 लाख, टुंडी में खुला बाबूलाल खिचड़ी सेंटर
लॉकडाउन में मोदी आहार योजना के तहत भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा ने लाला टोला कोलहर में बाबूलाल मरांडी निश्शुल्क खिचड़ी सेंटर की शुरुआत की। ग्रामीणों को दोपहर में भोजन कराया गया।
धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेता और उद्योगपति ओजोन ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप संथालिया ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में 21 लाख रुपये की सहयोग राशि भेजी है। प्रदीप धनबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं जेजेआइटीए के संयोजक हैं। वे भाजपा के टिकट पर राज्यसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
टुंडी में खुला बाबूलाल मरांडी खिचड़ी सेंटर
लॉकडाउन में मोदी आहार योजना के तहत भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा ने लाला टोला, कोलहर में बाबूलाल मरांडी निश्शुल्क खिचड़ी सेंटर की शुरुआत की। आसपास के ढाई सौ ग्रामीणों को दोपहर में भोजन कराया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नाम पर खोले गए खिचड़ी सेंट्रर पर जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाएगा। इस दौरान ज्ञान रंजन सिन्हा ने लोगों से लॉकडाउन नियम का पालन करने का आग्रह किया। मौके पर भाजपा नेता दिनेश सिंह, गोपाल पांडे, संजीव मिश्रा, विजय मंडल, फेनी यादव, ज्योतिष अंबष्ठ, प्रशांत सिन्हा, सुनील सिन्हा, दिवाकर, विवेक सहाय, मनीष सिन्हा, पंकज लाल, निरंजन सिन्हा, प्रणव शरण, सुमित सिन्हा, अमन सिन्हा, प्रतुस्य सिन्हा, मुकेश कुमार लाल, राज सिन्हा, विशाल, गौतम सिन्हा, अभिनव शरण, गाजो सिंह आदि मौजूद थे।