खुशी में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस
चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर मिली जीत की खुशी में रविव
चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर मिली जीत की खुशी में रविवार को भाजपा ने विजयी जुलूस निकाला। जुलूस में सांसद पीएन ¨सह, विधायक राज सिन्हा, गणेश मिश्रा, चंद्रशेखर ¨सह, सत्येन्द्र कुमार, संजय झा, संजय ¨सह सहित सभी मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे। जुलूस गुरुनानक मिशन स्कूल के प्रांगण से निकला। जुलूस में काफी महिलाएं भी थीं। लोगों द्वारा जय श्रीराम के नारे से पूरा शहर राममय हो गया। जुलूस में शामिल नेताओं ने कहा कि भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई है। वहीं 2019 में होने वाले विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करना है। जुलूस सरसापहाड़ी से निकलकर पैदल मार्च करते हुए चिरकुंडा पहुंची। जहां जुलूस सभा में परिवर्तित हो गई। जुलूस में अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह, चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, डीएन पाठक, कल्याण ¨सह, रंजीत मोदी, श्यामसुंदर अग्रवाल, सफीर खान, दशरथ साव, प्रशांत बनर्जी, वांपी चक्रवर्ती, विजय ¨सह, निम्मा ¨सह, जगरनाथ ¨सह, दीपा दास, मिनाक्षी राय, प्रेम लता, रीना राय सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।