Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : कार्यकर्ताओं में जोश भरने आज धनबाद आएंगे जेपी नड्डा, बुद्धिजीवी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा धनबाद में कैंप करेंगे। वे सोमवार को गोविंदपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 01:05 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : कार्यकर्ताओं में जोश भरने आज धनबाद आएंगे जेपी नड्डा, बुद्धिजीवी सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Jharkhand Assembly Election 2019 : कार्यकर्ताओं में जोश भरने आज धनबाद आएंगे जेपी नड्डा, बुद्धिजीवी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए राज्य में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सोमवार को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा धनबाद में कैंप करेंगे। वे गोविंदपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

loksabha election banner

पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी यात्रा को लेकर धनबाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। वे मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही पीएम मोदी की धनबाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। पीएम मोदी 12 दिसंबर को धनबाद आएंगे। वे यहां हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

धनबाद जिले की सभी छ: सीटों पर चौथे चरण में मतदान होना है। इसको लेकर लगातार पार्टी के बड़े नेताओं का चुनावी दौरा हो रहा है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने झरिया के लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही राज्य में स्थायी एवं मजबूत सरकार बनाने का भी आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.